बॉलीवुड की ये हसीना एथनिक लुक में लगती हैं कमाल


Nikki Rai
2023-01-09,17:07 IST
www.herzindagi.com

    बॉलीवुड की न्यूबी एक्ट्रेस कृति खरबंदा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हाल ही में ये एकट्रेस हॉउसफुल 4 में दिखाई दी थीं। इनके लुक्स बहुत ही शानदार होते हैं। आइए एक नजर उनके देसी लुक्स पर-

पिंक लाइनिंग साड़ी

    इस पिंक साड़ी में कृति बहुत ही क्यूट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउजस कैरी किया है, जो बहुत प्यारा लग रहा है।

सिंपल येलो लहंगा

    जिन लोगों को सिंपल लाइट वेट लहंगे पसंद है, उनके लिए कृति का ये स्टाइल परफेक्ट है। उनके इस सिंपल लुक को इस वेडिंग सीजन में आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

पर्पल शरारा लुक

    कृति का ये स्टाइल बहुत निराला है। इस तरह का स्लीवलेस शरारा पहनकर आप शादी की शान बन सकती हैं।

सिल्क बेल्ट साड़ी

    इस बेल्ट साड़ी में कृति बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। उसके साथ उन्होंने बहुत ही खूबसूरत ब्रालेट ब्लाउज और बेल्ट कैरी की है।

ब्लू स्टोन साड़ी

    इस डार्क कलर की ब्लू साड़ी में कृति बहुत ही एलिगेंच लग रही हैं। उनका ये स्टाइल हर लड़की ट्राई करना चाहेगी।

मल्टी कलर लहंगा

    इस मल्टी कलर लहंगा में कृति अपना अलग ही फैशन स्टेटमेंट देती नजर आ रही हैं। उनका ये स्टाइल बहुत शानदार है।

पीच लहंगा

    इस पीच लहंगा में कृति बहुत प्यारी लग रही हैं। इस तरह का हैवी लहंगा आप भी अपने किसी फ्रेंड की शादी में कैरी कर सकते हैं।

    आप भी कृति के इन लुक्स को रिक्रिएट कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com