परफ्यूम के बारे में जरूर जानें ये बातें


Smriti Kiran
2022-01-25,22:29 IST
www.herzindagi.com

    एक अच्छा परफ्यूम आपके मूड को तो खुशगवार रखता ही है। साथ ही आपसे मिलने वाले लोग भी अच्छा महसूस करते हैं।

    इसलिए परफ्यूम का इस्तेमाल बेहतर तरीके से करना चाहिए। आइए जानते हैं इसका सही यूज कैसे कर सकते हैं।

देखा-देखी परफ्यूम न खरीदें

    अक्सर लोग दूसरे के परफ्यूम की खुशबू से प्रभावित होकर सेम परफ्यूम खरीद लेते हैं। पर परफ्यूम चुनने का यह सही तरीका नहीं है क्योंकि पसीना किसी में ज्यादा तो किसी में कम आता है।

नेचुरल खुशबू को ध्यान में रखें

    परफ्यूम चुनते समय इस बात का ख्याल रखें कि यह आपके शरीर की नेचुरल खुशबू को कॉम्प्लिमेंट करता हो। जैसे अगर ज्यादा पसीना आता है तो आपको स्ट्रॉन्ग नोट्स वाले परफ्यूम लेना चाहिए।

सही परफ्यूम कैसे चुनें?

    नेचुरल परफ्यूम लंबे समय तक महकते रहते हैं। इसलिए कोशिश करें कि नेचुरल परफ्यूम ही लें क्योंकि मार्केट में आजकल कई तरह के कैमिकल वाले परफ्यूम भी आ गए हैं।

परफ्यूम का चयन

    दिन के लिए हार्ड और रात के लिए कोई हल्की स्मैल वाली परफ्यूम का यूज करें। आप खरीदते वक्त इसकी पहचान कर सकते हैं।

परफ्यूम का चयन ऐसे करें

    अगर परफ्यूम पर ब्राइट येलो या नारंगी कलर का गोलाकार बना हो तो समझ जाइए कि यह दिन का है और काले या लाल रंग का गोलाकार बना हो तो रात के लिए है।

कपड़ों पर स्प्रे न करें

    अक्सर लोग परफ्यूम को कपड़े पर छिड़क लेते हैं, जबकि यह बॉडी में लगाया जाता है ताकि स्मैल लंबे समय तक टिका रहे।

गर्दन पर लगाएं

    अगर आप डेट पर जा रहे हैं तो परफ्यूम को गर्दन पर छिड़कें। ऐसे में आप लंबे समय तक सुगंधित बने रहेंगे। इसके लिए सॉफ्ट परफ्यूम सही रहेगा।

कूल्हों या घुटनों से नीचे

    परफ्यूम को कूल्हों या घुटनों से नीचे छिड़क कर आप पूरे दिन महकती रहेंगी। खुशबू को बेहतर बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाकर फिर परफ्यूम लगाएं।

बेली बटन पर

    अपने पेट के नीचे या बेली बटन पर भी परफ्यूम स्प्रे करके पूरा दिन सुगंधित बने रहा जा सकता है। यह आपके परफ्यूम के लिए प्लस प्वाइंट होगा।

कान के पीछे

    अपनी उंगलियों पर थोड़ा सा परफ्यूम लगाएं और इसे अपने कानों के पीछे लगा लें। यह रात के लिए सबसे अच्छा होता है।

परफ्यूम को रगड़ें नहीं

    यह बात हमेशा याद रखें कि परफ्यूम को स्प्रे करना है, रगड़ना नहीं है। ऐसी गलती करने से इसकी खुशबू जल्द उड़ जाती है।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें