सभी तरह के ड्रेस पर बेस्ट लगेंगे ये हील्स स्टाइल
Smriti Kiran
2023-03-05,11:22 IST
www.herzindagi.com
हर महिला को हील्स पहनना पसंद होता है, लेकिन कई महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं होती है। आइए इसी सिलसिले में जानते हैं कुछ हील्स के बारे में, जिन्हें आप किसी भी तरह के ड्रेस पर कैरी कर सकती हैं।
वैजेज
वैजेज हर ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। इस हील्स को कैरी करना आसान होता है क्योंकि इसके हील्स बराबर होते हैं, जिसमें बैलेंस बनान आसान होता है।
स्टिलटोज
स्टिलटोज हील्स को आप जींस, सूट आदि किसी के साथ भी कैरी करके स्मार्ट लुक पा सकती हैं। फॉर्मल लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इसे पहन सकती हैं।
फ्लैट्स
फ्लैट्स एक आरामदायक फुटवियर है, जिसे आप किसी भी ड्रेस के साथ पेयर कर सकती हैं। आजकल इसके डिफरेंट जिडाइन मार्केट में मिल जाएंगे।
ट्रांसपेरेंट हील्स
आजकल ऐसे हील्स का काफी चलन है। आप कई तरह के डिजाइन में ऐसे हील्स को खरीद सकती हैं और किसी भी तरह के आउटफिट पर कैरी कर सकती हैं।
मल्टीकलर हील्स
आजकल एक कलर का नहीं बल्कि कई रंगों से बना हील्स ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे हील्स आपको स्टाइलिश बनाते हैं। आप भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
एंकल स्ट्राप हील्स
इस तरह के हील्स हर आउटफिट पर जंचते हैं। न्यूड कलर के ऐसे हील्स को हर ड्रेस पर स्टाइल कर सकती हैं।
प्लेटफॉर्म हील्स
प्लेटफॉर्म हील्स पैरों को सपोर्ट करने के साथ ही हर ड्रेस पर परफेक्ट लगते हैं। अगर आप हील्स कैरी नहीं कर पाती हैं तो ऐसे हील्स आपके लिए ही है, ट्राई करें।
आप भी इन हील्स का कलेक्शन्स रख सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com