इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के वेस्टर्न लुक्स हैं शानदार


Nikki Rai
2023-02-01,15:00 IST
www.herzindagi.com

    पाकिस्तानी ड्रामा मेरे हमसफर और इश्किया से लोगों के दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अदाकारा हानिया आमिर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनके फैशन की बात करें, तो वो इससे फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आइए एक नजर उनके वेस्टर्न लुक्स पर-

कूल विंटर लुक

    इस कूल विंटर लुक में हानिया बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। उनका ये अंदाज बहुत ही खास है। इस लुक को उन्होंने ब्लैक जींस और येलो स्वैटर के साथ कंप्लीट किया है।

व्हाइट फॉर्मल लुक

    जितनी प्यारी हानिया देसी अंदाज में लगती हैं, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत हानिया वेस्टर्न में लगती हैं। उनका ये स्टाइल काफी इंस्पायरिंग है।

ऑरेंज ड्रेस

    ये डिजाइनर ड्रेस पहनकर हानिया कहर ढा रही हैं। उनका ये जबरदस्त स्टाइस सबको हैरान कर देता है।

व्हाइट शर्ट

    इस कूल अंदाज में हानिया बिजलियां गिराने का काम कर रही हैं। उनके फैंस के लिए उनका ये स्टाइल बिल्कुल नया है।

ब्लैक पार्टी लुक

    हानिया का ये पार्टी लुक दिल को छू लेता है। उनके इस स्टाइल को आपको भी ट्राई करना चाहिए। इस तरह तैयार होकर आप कहर ढा सकती हैं।

शर्ट विद जींस

    इस सिंपल से लुक के साथ भी हानिया बहुत ही शानदार लग रही हैं। क्रीम कलर की शर्ट के साथ बड़े ही खूबसूरत अंदाज में उन्होंने व्हाइट शूज और ब्लू जींस पेयर की है।

शिमर ड्रेस

    हानिया का ये शिमरी अंदाज बहुत ही कमाल का है। इस शिमर ड्रेस को पहनकर हानिया बहुत ही शानदार लग रही हैं। उनकी ये अदा सबसे हटके है।

    आप भी हानिया के इन लुक्स को ट्राई कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com