फैंसी बिछिया के डिजाइंस देखें
Hema Pant
2023-01-16,15:32 IST
www.herzindagi.com
शादी शुदा महिलाओं के लिए कुछ गहने पहनना जरूरी होता है। इसमें बिछिया भी शामिल है। बिछिया को पैरों की उंगली में पहना जाता है। पहले के समय में केवल चांदी की बिछिया मिलती थी, लेकिन बदलते समय के साथ अब इसमें अलग-अलग डिजाइन मिलने लगे हैं। आज हम आपके लिए फैंसी बिछिया के बेहतरीन डिजाइंस लेकर आए हैं।
मोती चक्र बिछिया
अगर आप चाहती हैं कि आपके पैर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे तो आपको मोती वाली बिछिया पहननी चाहिए। चक्र डिजाइन के साथ पर्ल और स्टोन बेहद अच्छे लगते हैं।
लीफ बिछिया
फूल के साथ पत्तियां भी सुंदर लगती हैं। फैंसी बिछिया में लीफ डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह की बिछिया सिंपल के साथ-साथ काफी अट्रैक्टिव लगती है।
ऑक्सीडाइज्ड बिछिया
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी फैशन ट्रेंड में है। आपको अपने ज्वेलरी कलेक्शन में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। आप इस तरह की बिछिया को एथनिक से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं।
घुंघरू बिछिया
पायल के साथ-साथ बिछिया में भी घुंघरू डिजाइन खूब पसंद किया जाता है। फैंसी बिछिया में यह डिजाइन एकदम लेटेस्ट है।
मोर बिछिया
ज्वेलरी में मोर डिजाइन का क्रेज बेहद ज्यादा है। बिछिया में भी आपको यह डिजाइन मिल जाएगा, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। इस बार सीधे के बजाय उल्टे मोर वाली टो रिंग खरीदें।
सिंपल बिछिया
सिंपल बिछिया डिजाइन के लिए आपको इस तरह की बिछिया खरीदनी चाहिए। इसे पहन आपके पैर बेहद प्यारे लगेंगे।
लेयर बिछिया
अगर आप बिछिया में कोई डिजाइन नहीं पसंद करती हैं तो यह लेयर बिछिया ट्राई करें। इसे आप छल्ला भी कह सकती हैं। इसमें लेयर आप अपनी इच्छानुसार खरीद सकती हैं।
आपको यह बिछिया डिजाइन कैसे लगे, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।