चेहरे के अनुसार परफेक्ट चश्मा चुनें


Ravi Kumar Gupta
2022-01-26,21:34 IST
www.herzindagi.com

    चेहरे के अनुसार चश्मा पहनने पर परफेक्ट लुक मिल सकता है। इसलिए अपने फेस शेप के हिसाब से चश्मा चुनें।

कैसे चुनें सही सनग्लासेस?

    सही सनग्लासेस या चश्मा चुनने के लिए ब्रांड, क्वालिटी के अलावा अपने फेस शेप की जानकारी जरूर कर लें।

चेहरे का आकार

    राउंड शेप फेस, स्क्वायर शेप फेस, ओवल शेप फेस, हार्ट शेप फेस और ट्राएंगल शेप फेस

कैसे पहचानें फेस शेप?

    फेस शेप की पहचान के लिए आप अपनी किसी स्टाइलिश दोस्त या चश्मे की दुकान पर जाकर एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं।

राउंड शेप फेस

    यह एक कॉमन फेस शेप है। ऐसे चेहरे वालों को स्क्वायर या चौड़े फ्रेम वाले चश्मे खरीदने चाहिए। साथ ही ओवरसाइज गॉगल्स भी पहन सकती हैं।

स्क्वायर शेप फेस

    राउंड फ्रेम ग्लासेस और एविएटर्स दोनों ही ऐसे फेस शेप के लिए सही होते हैं।

ओवल शेप फेस

    स्मॉल वेफरर और एविएटर ग्लास ओवल शेप फेस के लिए बेहतर विकल्प होते हैं।

हार्ट शेप फेस

    वेफरर फ्रेम और हार्न रिम्ड ग्लासेस इस तरह के फेस के लिए परफेक्ट माने जाते हैं।

ट्राएंगल शेप फेस

    ट्राएंगल शेप वाले लोग बहुत कम होते हैं। इस तरह के चेहरे वालों पर ओवरसाइज सनग्लासेस अच्छी लगती हैं।

फेस शेप समझ ना आना

    अगर आपको फेस शेप की समझ नहीं आ रही है, तो परेशान होने की बजाय किसी अच्छे चश्मा स्टोर पर जाकर खरीदारी करें। फेस शेप समझ न आने पर ऑनलाइन चश्मा ना खरीदें।

क्वालिटी के साथ समझौता नहीं

    चश्मा खरीदते वक्त कभी भी क्वालिटी के साथ समझौता न करें। इससे आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

ट्रेंडी चश्मे लें

    साथ ही आपको परफेक्ट लुक के लिए ट्रेंडी चश्मे खरीदने चाहिए। आउटडेटेड सनग्लासेस ना लें।

सेलेब्स को करें फॉलो

    इसके अलावा अपने लिए लेटेस्ट स्टाइल के सनग्लासेस खरीदने के लिए सेलेब्स को फॉलो कर सकती हैं।

    अगर आप अपने चेहरे के हिसाब से परफेक्ट चश्मा खरीदने की सोच रही हैं, तो इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इस तरह की अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें