सेलिब्रिटी ब्राइड्स से लें फैशन टिप्स


Bhagya Shri Singh
2022-01-27,19:31 IST
www.herzindagi.com

    हर Bollywood Diva के ब्राइडल लुक में कुछ खास और हटकर था, अगर आप भी शादी की शॉपिंग करने जा रही हैं तो इन सेलिब्रिटी ब्राइड्स से लें फैशन टिप्स।

प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में रेड लहंगा कैरी किया था जिसपर रेड थ्रेड से ही कढ़ाई थी। इसके साथ उन्होंने व्हाइट ज्वेलरी को पेयर किया था।

ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में असली सोने के धागों से बनी सिल्क कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी की कीमत 75 लाख थी।

गजरा था ख़ास

    ऐश्वर्या राय के इस लुक में चोटी में ऊपर से लेकर नीचे तक लगा गजरा चार चांद लगा रहा था। साथ ही बालों में लगी गोल्ड एक्सेसरीज इसे रॉयल लुक दे रही थी।

दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने शादी में कस्टमाइज चुनरी कैरी की थी। इसपर 'सदा सौभाग्यवती भव:' मंत्र लिखा हुआ था। किरन और गोटापट्टी चुनरी को खास बना रहे थे।

सोनम कपूर

    सोनम कपूर के ब्राइडल लुक में उनके माथापट्टी सबसे खास थी। माथापट्टी से सोनम का आधे से ज्यादा माथा ढका हुआ था। हेवी ज्वेलरी उनके लुक को ख़ास बना रही थी।

अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा की नथ, बंद गले का हार, पूरे माथे को कवर करती माथापट्टी, बालों में इस्तेमाल की गई ज्वेलरी उनके लहंगे और विराट की पोशाक से मैच करती हुई थी।

शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी का कमरबंद उनके लुक को रॉयल टच दे रहा था। ख़ास बात ये कि ये कमरबंद उनके हार से मैच कर रहा था।

करिश्मा कपूर

    करिश्मा कपूर ने अपनी शादी में पिंक कलर का हैवी लहंगा पहना था लेकिन सबसे ख़ास थे उनके हैवी कलीरे जोकि वाकई रॉयल दिख रहे थे। पंजाब में कलीरे को सुहाग की निशानी मानते हैं।

करीना कपूर

    करीना कपूर ने अपनी सास शर्मीला टैगोर का शादी का पुश्तैनी जोड़ा पहना था। या जोड़ा कई पुश्तों से पटौदी खानदान की बहुएं पहनती आ रही हैं।

बिपाशा बासु

    बंगाली बाला बिपाशा बासु का ब्राइडल लुक उनकी बिंदी की वजह से काफी ख़ास था। बिपाशा बासु की बड़ी साइज की बिंदी उनके रूप को कई गुना निखार रही थी।

काजोल

    काजोल ने अपनी शादी में एकदम सिंपल बॉर्डर वाली डार्क ग्रीन साड़ी पहनी थी और महाराष्ट्रियन दुल्हन का लुक कैरी किया था। लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षक थी उनकी महाराष्ट्रियन नथ।

प्रीति जिंटा

    प्रीति जिंटा ये लाल कुर्ती ब्लाउज के साथ रेड कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। साथ में राजस्थानी बोरला और हैवी इयररिंग उनकी सुंदरता बढ़ा रहे थे।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें