दुल्हन मेहंदी: ये डिजाइन करें ट्राई
Bhagya Shri Singh
2022-01-24,19:54 IST
www.herzindagi.com
दुल्हन की मेहंदी के यह लेटेस्ट डिजाइन आप भी अपनी शादी में हाथों पर बनवा सकती हैं।
हाफ हार्ट दुल्हन मेहंदी
इसमें मेहंदी से दुल्हन की दोनों हथेलियों में आधा-आधा दिल बनाते हैं। जब हथेलियों को जोड़ा जाता है तो हार्ट पूरा हो जाता है।
कपल पोट्रेट दुल्हन मेहंदी
इसमें दुल्हन के एक हाथ पर पति का तस्वीर और दूसरे हाथ पर डिजाइन के साथ उसकी खुद की तस्वीर बनाई जाती है।
दुल्हन मेहंदी क्लासिक डिजाइन
दुल्हन मेहंदी क्लासिक डिजाइन दरअसल पूरे भरे हाथ वाली मेहंदी को कहते हैं। ये डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहती है।
ब्राइडल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
आप बेल-बूटे वाली फ्लोरल डिजाइन मेहंदी भी लगवा सकती हैं। दुल्हन के हाथों में ऐसी मेहंदी भी काफी जंचती है।
ब्राइडल कपल मेहंदी डिजाइन
इसमें मेहंदी से कपल्स को रोमांटिक अंदाज में बनाया जाता है। ये घनी मेहंदी डिजाइन पूरे हाथों को कवर करती है।
सिमेट्रिकल दुल्हन मेहंदी डिजाइन
इसमें मेहंदी से दोनों हाथों में एक तरह की डिजाइन बनाई जाती है और जब दोनों हाथों को साथ में जोड़ा जाता है तब पूरी डिजाइन क्लियर होती है।
ब्राइडल पिकॉक मेहंदी डिजाइन
इसमें मेहंदी से मोर के जोड़े, तोते और ब्राइड को बनवाया जा सकता है। ये मेहंदी की डिजाइन काफी प्यारी और पारंपरिक लगती है।
किंग क्वीन मेहंदी डिजाइन
इसमें मेहंदी से राजा, रानी, डोली, शहनाई, महल, घोड़े और हाथी बनाया जाता है। ये मेहंदी भी दुल्हन के हाथों पर काफी प्यारी लगती है।
चेक पैटर्न दुल्हन मेहंदी डिजाइन
अलग-अलग तरह के चेक पैटर्न से दुल्हन के हाथों पर मेहंदी डिजाइन बनाई जाती है।
पर्सनलाइज्ड दुल्हन मेंहदी डिजाइन
इस मेहंदी डिजाइन के बीच दुल्हन के पति के नाम का पहला अक्षर या कोई खास मैसेज भी हो सकता है।
बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
दुल्हन हाथों के पीछे ये भरी हुई मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं।
पैरों पर भी लगवाएं मेहंदी
होने वाली दुल्हन को पैरों पर भी मेहंदी लगवानी चाहिए. ऐसे में आप ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ