एक जैसी ड्रेस में नजर आईं ये एक्ट्रेसेस
Anuradha Gupta
2023-01-19,15:04 IST
www.herzindagi.com
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपको अक्सर दो एक्ट्रेस एक ही तरह की ड्रेस को अलग-अलग अंदाज में कैरी करे हुए नजर आ जाएंगी। चलिए आज हम आपको कुछ तस्वीरें दिखाते हैं और आप हमें बताएं कि कौन सी एक्ट्रेस का लुक आपको ज्यादा अच्छा लगा है।
दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ
दीपिका और कैटरीना को इस तस्वीर में आप देख सकते हैं, दोनों ने एक जैसी ही ड्रेस पहनी है। बस दोनों की नेकलाइन अलग अंदाज की है।
करीना कपूर और समंथा रुथ प्रभू
इस तस्वीर में करीना और समंथा ने एक जैसी साड़ी कैरी की है। दोनों की साड़ी पर उनका नाम भी लिखा है। ऑर्गेंजा की यह साड़ी किस पर ज्यादा अच्छी लग रही है यह आप बताएं।
हिना खान और भूमि पेडनेकर
हिना और भूमि ने इस तस्वीर में लगभग एक जैसी डिजाइनर ड्रेस कैरी की है। दोनों में से कौन ज्यादा स्टाइलिश नजर आ रहा है, यह आप बताएं।
पूजा हेगड़े और आलिया भट्ट
पूजा हेगड़े और आलिया भट्ट दोनों ने इस तस्वीर में फैशन डिजाइनर रितिका मनचंदानी द्वारा डिजाइन किया हुआ को-ऑर्ड आउटफिट पहना है। दोनों ने ही इसे अलग तरह है स्टाइल किया है। आप बताएं आपको किसका स्टाइल ज्यादा पसंद आ रहा है।
आलिया भट्ट और वाणी कपूर
आलिया भट्ट और वाणी कपूर दोनों ने फैशन ब्रांड Magda Butrym ब्रांड की स्ट्रैपलेस मिनी ड्रेस पहनी है। आप बताएं आपको किसका लुक ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रहा है।
कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया
कियारा और तारा दोनों ने इस तस्वीर में फैशन डिजाइनर रितिका मनचंदानी द्वारा डिजाइन की हुई ड्रेस को केप के साथ कैरी किया है। आप बताएं आपको किसका लुक ज्यादा पसंद आया।
श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही
श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही दोनों ने इस तस्वीर में एक जैसी ड्रेस कैरी की है। आप बताएं आप किसके लुक को ज्यादा रेट देना चाहेंगी।
अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें herzindagi.com