एक्ट्रेस के खूबसूरत साड़ी लुक्स वेडिंग फंक्शन पर आप भी करें ट्राई
Smriti Kiran
14-04-2026, 16:43 IST
www.herzindagi.com
वेडिंग का सीजन चल रहा है और अगर आपके घर भी किसी शादी है, तो स्टाइल के लिए आप एक्ट्रेस के फैशन सेंस को अपना सकती हैं। आइए आज सेलेब्स के कुछ खूबसूरत साड़ी लुक्स देखते हैं, जिनसे आप भी स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं-
एमराल्ड ग्रीन साड़ी लुक
एमराल्ड ग्रीन कलर बॉर्डर वर्क साड़ी के साथ एक्ट्रेस माधुरी ने स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज पेयर किया है, जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। गले में हार और कानों में बालियां इस साड़ी लुक को पूरा करते नजर आ रहे हैं। इनका यह साड़ी लुक आप भी वेडिंग फंक्शन पर रीक्रिएट कर सकती हैं।
मिरर वर्क साड़ी लुक
मिरर वर्क येलो साड़ी के साथ जैकेट स्टाइल की हुईं एक्ट्रेस रवीना टंडन यहां बेहद स्टनिंग लग रही हैं। शादी के फंक्शन के लिए ऐसा लुक बिल्कुल परफेक्ट है। आप ऐसी साड़ी के साथ श्रग भी स्टाइल कर सकती हैं।
पर्पल साड़ी लुक
पर्पल कलर सिल्क साड़ी में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इनका यह साड़ी लुक वेडिंग फंक्शन, पूजा फंक्शन व अन्य ट्रेडिशनल इवेंट के लिए परफेक्ट है। आप भी ऐसा साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं।
ऑरेंज कलर साड़ी लुक
येलो कलर बॉर्डर वर्क ऑरेंज ऑर्गेंजा साड़ी के साथ एक्ट्रेस निम्रत कौर ने स्काई ब्लू कलर ब्लाउज पेयर किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वेडिंग फंक्शन के लिए ऐसा साड़ी स्टाइल आप भी ट्राई कर सकती हैं।
येलो सिल्क साड़ी लुक
येलो सिल्क साड़ी में एक्ट्रेस पूजा गौर बेहद सिंपल व अट्रैक्टिव लग रही हैं। वेडिंग फंक्शन या पूजा फंक्शन पर ऐसी साड़ी के साथ बालों में गजरा लगाकर बन बनाएं और गले में हार और कानों में झुमके पहनकर अपने लुक को पूरा करें।
मेहंदी साड़ी लुक
मेहंदी कलर साड़ी में एक्ट्रेस जेनेलिया बेहद कमाल लग रही हैं। शादी के मेहंदी फंक्शन पर आप भी ऐसा लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
फ्लावर प्रिंटेड साड़ी लुक
फ्लावर प्रिंटेड जॉर्जेट साड़ी में काजोल बेहद प्रिटी लग रही हैं। गले में नेकलेस और बालों में लो बन विद गजरा इस साड़ी लुक को पूरा कर रहे हैं। समर वेडिंग के लिए ऐसा लुक आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।
आप भी एक्ट्रेस के इन साड़ी लुक्स से फैशन टिप्स ले सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com