अंकिता लोखंडे की साड़ी कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन
Smriti Kiran
2022-01-25,18:03 IST
www.herzindagi.com
आज हम आपको अंकिता लोखंडे के सबसे बेस्ट साड़ी लुक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप भी ओकेजन के हिसाब से कैरी कर सकती हैं।
अगर आपको साड़ी पहनना बेहद पसंद है तो अंकिता के इन साड़ी कलेक्शन्स से इंस्पायर हो सकती हैं। आइए डालते हैं एक नजर इनके साड़ी लुक्स पर-
डार्क ग्रीन साड़ी में अंकिता
अंकिता डार्क ग्रीन कलर की इस शियर टेक्सचर की साड़ी के साथ स्पैगटी ब्लाउज पहनी हैं। साथ में पोकर स्ट्रेट हेयर के साथ कंप्लीट लुक अच्छा लग रहा है।
सिल्क साड़ी लुक
आईवरी शेड की सिल्क साड़ी में अंकिता काफी सुंदर दिख रही हैं। साथ में ग्रीन कलर का स्लीवलेस ब्लाउज और ग्रीन ज्वेलरी इनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
हॉट साड़ी लुक
वाइन रेड रफल साड़ी के साथ अंकिता ने स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज कैरी की हैं। इसके साथ मोती और गोल्ड से बना नेकलेस इस लुक को परफेक्ट बना रहा है।
चिकनकारी साड़ी लुक
व्हाइट चिकनकारी वर्क साड़ी में अंकिता का यह लुक काफी एलिगेंट और कमाल लग रहा है। वहीं उनकी साड़ी भी काफी खूबसूरत लग रही है।
ग्रीन साड़ी लुक
अंकिता प्लेन ग्रीन साड़ी के साथ गोल्डन एंब्रॉयडरी कट स्लीव वाला ब्लाउज पहनी हैं। साथ में सफेद मोती का चोकर इस लुक में पार्टी वाइब्स दे रहा है। इस लुक से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
मराठी लुक
येलो विड ग्रीन बॉर्डर साड़ी के साथ ग्रीन ब्लाउज में अंकिता बहुत सुंदर दिख रही हैं। ट्रेडिशनल मराठी ज्वेलरी के साथ बालों में गजरा स्टाइल काफी सुंदर लग रहा है।
व्हाइट साड़ी लुक
बारीक फैब्रिक की व्हाइट साड़ी में अंकिता काफी खूबसूरत दिख रही हैं। साथ में सिल्वर व गोल्डन कलर की ईयरिंग्स और बालों मे गजरा जंच रहे हैं। https://www.instagram.com/p/CTfTjrnIxUC/
व्हाइट प्रिंटेड साड़ी में अंकिता
बिकनी ब्लाउज के साथ व्हाइट प्रिंटेड साड़ी में अंकिता कमाल लग रही हैं। साथ में सिंपल मेकअप के साथ बालों में लो बन स्टाइल अच्छे लग रहे हैं।
येलो साड़ी लुक
अंकिता येलो साड़ी के साथ स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज पहनी हैं। साड़ी में गोल्डन वर्क और मैचिंग ईयररिंग्स इस लुक को पूरा करते नजर आ रहे हैं।
लाइट पिंक साड़ी लुक
लाइट पिंक प्लेन साड़ी विद गोल्डन बॉर्डर पर गोल्डन फुल स्लीव ब्लाउज में अंकिता काफी सुंदर लग रही हैं। साथ में गोल्डन ईयररिंग्स और बिंदी इस लुक को पूरा करते नजर आ रहे हैं।
नीली साड़ी लुक
नीली गोल्डन साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज में अंकिता का यह लुक काफी सिंपल और अट्रैक्टिव लग रहा है। आप भी इनके इस स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।
आप भी अंकिता लोखंडे के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए क्लिक करें herzindagi.com