शादियों के मौके पर अच्छे से तैयार होना और फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करना किसे अच्छा नहीं लगता।
बॉलीवुड सालों से फैशन को लेकर हमें इंस्पायर करता रहा है। शादियों के लिए भी बॉलीवुड के उन फैशन ट्रेंड्स को फॉलो किया जा सकता है जो यूनीक हैं।
आज हम आपको ऐसे ही कुछ अनोखे फैशन ट्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो फेमस बॉलीवुड Divas ने कैरी किए हैं।
# अनारकली सूट
अनारकली डिजाइन सूट हमेशा से शादियों की पहली पसंद रहे हैं। करीना कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय तक सभी डीवाज़ ने इन्हें कैरी किया है। बेहतरीन डिजाइन, हेवी एम्ब्रॉइडरी, पेस्टल से लेकर चटक रंगों तक ये अलग-अलग पैटर्न में मिलते हैं। आप चाहें तो कुछ मॉर्डन डिजाइन के अनारकली भी पहन सकती हैं जिसमें जॉर्जेट या शिफॉन का इस्तेमाल किया गया हो।
# फ्यूजन गाउन
दीपिका पादुकोण का रिसेप्शन वाला गाउन याद है आपको? वो एक फ्यूजन गाउन था। सोनम कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक सभी एक्ट्रेसेस ने कभी न कभी फ्यूजन गाउन को अपना साथी बनाया है। आप भी इन्हें चुनकर, अपनी सुविधा के हिसाब से डिजाइनर गाउन पसंद कर सकती हैं।
# नियॉन रंग
अब वो समय नहीं है जब शादियों में गिने चुने रंग ही पहने जाते थे। अब तो नियॉन रंग के साथ भी एक्सपेरिमेंट किया जाता है। आलिया भट्ट का नियॉन ग्रीन लहंगा याद है जब वो रणबीर कपूर के साथ आकाश अंबानी की शादी में पहुंची थीं।
# एथनिक जैकेट
जहां तक वेडिंग वियर का सवाल है तो अब उनके साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट भी किए जा रहे हैं। लहंगे, सूट, साड़ियों के साथ स्टाइलिश एम्ब्रॉइडरी और प्रिंट वाले जैकेट पहने जा सकते हैं।
# लॉन्ग ब्लाउज या चोली
विंटर वेडिंग्स में ही नहीं अब रेड कार्पेट पर भी लॉन्ग चोली या ओपन कुर्ते और स्कर्ट का फैशन चल निकला है। संगीत, मेहंदी, रिसेप्शन आदि किसी भी फंक्शन में ये अच्छा लग सकता है।
# मल्टीकलर लहंगा
लगभग सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने वॉर्डरोब में मल्टीकलर लहंगा लुक शामिल कर चुकी है। प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी वाला आउटफिट याद है? मल्टीकलर लहंगों का ट्रेंड अब और भी ज्यादा स्टाइलिश बनता जा रहा है।