आजकल मल्टीकलर लहंगों का फैशन चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा, जैकलीन फर्नांडिस, मीरा राजपूत, श्लोका मेहता जैसे कई सेलेब्स को मल्टीकलर लहंगा लुक में देखा जा चुका है। आप भी इनसे मल्टीकलर लहंगा पहनने की इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
2018 में अपनी मेहंदी के फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ मल्टीकलर लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी थी।
अनन्या पांडे
इस तस्वीर में अनन्या पांडे ने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ मल्टीकलर लहंगा स्कर्ट पहना हुआ है। ये लहंगा डिजाइन ब्राइड्समेड लुक के लिए परफेक्ट हो सकता है।
श्लोका मेहता
श्लोका मेहता भी सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ मल्टीकलर लहंगा पहन चुकी हैं। ग्रीन, पिंक, येलो शेड्स में ये लहंगा काफी जंच रहा है। पैचवर्क बॉर्डर, ऑरेंज दुपट्टा और ग्रीन रंग के ब्लाउज के साथ श्लोका ने स्टेटमेंट ज्वेलरी भी पहनी है।
मीरा राजपूत
मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए इस लंहगे में बेस कलर तो एक ही है, लेकिन जिस तरह से एम्ब्रॉइडरी के साथ इसे मल्टीकलर लुक दिया गया है, वह बहुत ही अच्छा लग रहा है। इस लंहगे में काफी खूबसूरत थ्रेडवर्क किया गया है। मीरा ने इसके साथ न्यूड लुक वाला मेकअप किया है और साथ ही बहुत एलिगेंट ज्वेलरी पहनी है।
जैकलीन फर्नांडिस
डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए इस मल्टीकलर लहंगे में जैकलीन फर्नांडिस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस लहंगे में इंद्रधनुष के सभी रंगों का इस्तेमाल किया गया है। जैकलीन ने इस लहंगे को ट्रांसल्यूसेंट दुपट्टे के साथ पहना है।