भारतीय शादियों में रीति-रिवाज और हंसी-मजाक के साथ-साथ लुक्स का भी बहुत अहम रोल होता है।
कपड़ों के साथ-साथ, जूते, परफ्यूम और गहनों का भी बहुत अहम रोल होता है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 खास नेकलेस डिजाइन्स के बारे में जो ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।
# परफेक्ट लुक के लिए अपनाएं चोकर
चोकर नेकलेस का स्टाइल कभी पुराना नहीं होगा। लगभग सभी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को इसमें देखा गया है। डिजाइनर सब्यसाची भी अपने हेरिटेज ज्वेलरी कलेक्शन में चोकर को शामिल करते हैं।
# सात लड़ हार
इसे कई लोग सात लड़ हार भी कहते हैं। सात लेयर का होता है, इसमें सभी लेयर अलग-अलग साइज की होती हैं और उनमें अलग-अलग जवाहरात जड़े होते हैं। अगर दुल्हन के लिए कोई गहना ढूंढ रही हैं तो इसे चुन सकती हैं।
# टिमनिया हार
ये पारंपरिक ज्वेलरी को यूनीक तरह के कैरी करने का एक तरीका है। इसे अलग-अलग स्टोन्स से बनाया जाता है और इसमें कई फ्रिंजेस भी होते हैं। गले में तो चोकर जैसा होता है, लेकिन नीचे लटकन भी लगे होते हैं।
# रानी हार
रॉयल लुक के लिए रानी हार सबसे बेस्ट साबित हो सकता है। अगर आप किसी शादी या पार्टी में ट्रेडिशनल अंदाज़ में जा रही हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं।
# हरम नेकलेस
अपने यूनीक डिजाइन के लिए इन नेकलेस को पसंद किया जाता है। ये भारतीय और फारसी डिजाइन्स में मिलते हैं। किसी क्लासिक साड़ी के ऊपर ये स्टेटमेंट नेकलेस बहुत अच्छे लगेंगे।