अर्थराइटिस के मरीज भूल से भी न करें इन चीजों का सेवन
Nikki Rai
2023-05-27,10:20 IST
www.herzindagi.com
अर्थराइटिस जोड़ों से जु़ड़ी एक समस्या है, जिसमें सूजन, दर्द और चलने में परेशानी होती है। अर्थराइटिस को कंट्रोल करने में रखने में डाइट का अहम रोल है। ऐसे ही अर्थराइटिस के मरीजों को कुछ चीजों से सेवन से बचना चाहिए। इससे उनकी तकलीफें बढ़ सकती हैं। आइए जानें-
शुगर
गठिया के मरीजों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। अर्थराइटिस होने पर आइसक्रीन, चॉकलेट, कैंडी और मिठाई नहीं खाना चाहिए। इससे आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।
प्रोसेस्ड और रेड मीट
प्रोसेस्ड और रेड मीट के सेवन से जोड़ों को दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इससे बॉडी की सूजन भी बढ़ सकती है।
ग्लूटन फूड
अर्थराइटिस में ग्लूटन फूड से दूरी बनानी चाहिए। ऐसे में आपको गेहूं, ज्वार, मोटा अनाज और मैदा का कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। इससे आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।
अल्कोहल
इस समस्या में अल्कोहल का सेवन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके सेवन से जोड़ों और मांसपेशियों में सूजन आ सकती है।
वेजिटेबल ऑयल
इस समस्या में हाई ओमेगा-6 और लो ओमेगा-3 फैट्स नहीं लेना चाहिए। ऐसे में वेजिटेबल ऑयल का सेवन करने से मांसपेशियों में सूजन बढ़ सकती है।
नमक का सेवन
अर्थराइटिस के मरीजों को लिए नमक का अधिक सेवन खतरनाक हो सकता है। यह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है।
खट्टी चीजों का सेवन
खट्टी चीजों का सेवन करने से जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है। अर्थराइटिस के मरीजों को दही, नींबू, छाछ आदि के सेवन से बचना चाहिए।
अर्थराइटिस में आपको भी इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com