विटामिन बी-12 की कमी से दिखते हैं ये लक्षण
Pooja Sinha
2023-03-02,20:12 IST
www.herzindagi.com
विटामिन बी12 आवश्यक पोषक तत्व है जिसकी शरीर को डीएनए और रेड ब्लड सेल्स को बनाने, ऊर्जा उत्पादन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम के कार्य जैसी प्रक्रियाओं के लिए आवश्यकता होती है।
उम्र के साथ भोजन से बी12 को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए इसकी कमी के लक्षणों के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है।
विटामिन बी12 की कमी से शरीर में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं। इसकी जानकारी पोषण विशेषज्ञ और प्रमाणित आयुर्वेदिक चिकित्सक सोनम जी दे रही हैं।
इनफर्टिलिटी
विटामिन बी 12 की कमी से महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में प्रॉब्लम होती है। हालांकि, यह आमतौर पर उपचार के साथ रिवर्सेबल है।
हाइपोथायरायडिज्म
इस बीमारी से परेशान लोगों में बी12 की कमी का बहुत ज्यादा (लगभग 40%) प्रसार देखने को मिलता है। विटामिन और पोषक तत्व थायरॉयड विकारों के अंतर्निहित कारणों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
डिप्रेशन
B12 आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम के समुचित कार्य के लिए आवश्यक है और इस पोषक तत्व की कमी आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।
लो एनर्जी
शरीर में बी12 की कमी से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया से थकान महसूस हो सकती है। अपर्याप्त बी 12 का लेवल सामान्य रेड ब्लड सेल्स उत्पादन को कम कर सकता है, जो शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन ले जाने को बाधित कर सकता है।
जलन या चुभन
इस विटामिन की कमी से शरीर के कुछ हिस्सों में हाथ-पैरों में सुई चुभने जैसा महसूस होता है क्योंकि विटामिन नर्वस सिस्टम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मानसिक दुर्बलता
बी12 की कमी से नर्वस सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और मानसिक दुर्बलता महसूस होती है।
बचने के उपाय
चूंकि आपका शरीर विटामिन बी12 नहीं बनाता है, इसलिए आपको इसे प्लांट बेस फूड्स या सप्लीमेंट से प्राप्त करना होगा। और ऐसा आपको नियमित रूप से करना चाहिए।
ये विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण हैं। स्टोरी आपको अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com