सर्दियों में इन सब्जियों का करें सेवन
Smriti Kiran
2022-01-26,17:50 IST
www.herzindagi.com
सर्दी के सीजन में शरीर की खास देखभाल करनी जरूरी है। गर्म कपड़े के साथ कुछ हेल्दी डाइट आपको इस मौसम में स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
आज हम जानेंगे कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में, जो सर्दी के मौसम में जरूर खाना चाहिए ताकि हमारी बॉडी मौसमी बीमारियों से लड़ सके और हमें स्वस्थ रख सके।
पालक
हरी पत्तेदार सब्जी पालक में विटामिन-के और बी प्रचुर मात्रा में होते हैं। शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स के साथ ही इसमें फोलिक एसिड और एस्कॉर्बिक एसिड भी होते हैं।
पालक खाएं
पालक से साग बनाएं, सूप पिएं, जूस बनाएं, सलाद में मिलाएं, सब्जी बनाकर खाएं। जैसे भी इसका सेवन करेंगे, हर तरह से यह हेल्दी है। इसमें आयरन भी होता है, जो शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देता है।
गाजर
सर्दियों के मौसम में सलाद व सब्जियों में गाजर का प्रयोग आपकी सेहत बना सकता है। अन्य किसी दूसरे फल और सब्जी से ज्यादा कैरोटीन गाजर में पाया जाता है, जो शरीर को हेल्दी रखता है।
गाजर खाएं
इसमें मौजूद विटामिन-बी, सी, डी, ई और के आपको अच्छी सेहत दे सकते हैं। सर्दियों में फिट पहने के लिए गाजर का जूस जरूर पिएं। साथ ही गाजर को आप सलाद या हलवा बनाकर भी खा सकते हैं।
मूली
सर्दी के सीजन में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में मूली का सेवन वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो मौसमी बीमारियों से बचा सकती है।
मूली खाएं
इसमें मौजूद मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, कैल्शियम और खनिज पदार्थ इस सीजन में शरीर को दुरूस्त रखने में मदद करते हैं। इसे आप सब्जी या सलाद में खा सकते हैं।
चुकंदर
सर्दी के सीजन में ठंड बढ़ने के साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ने लगता है। इसलिए कम कैलोरी और अधिक पोषण देने वाले आहार खाना चाहिए, जिसमें चुकंदर बेस्ट है।
चुकंदर खाएं
अगर आपको अपनी सेहत बनानी है तो आज से ही भोजन में चुकंदर को शामिल कर लें। इसे सब्जी, जूस या सलाद के रूप में खा सकते हैं।
पत्तागोभी
सर्दियों में पत्तागोभी को खाने में जरूर शामिल करें। यह वजन कंट्रोल करता है और साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत रखने में मदद करता है।
बथुआ
बथुआ एक तरह का हरा साग है, जो इस मौसम में ज्यादा खाया जाता है। इसे खाने से रूखी त्वचा और जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है।
मटर
मटर में प्रचुर मात्रा में विटामिन-बी और विटामिन-के होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।
नोट
यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। स्वास्थ के अनुसार सब्जियों को अपने आहार में शामिल करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।
सर्दियों में इन सब्जियों को अपने भोजन में शामिल कर आप भी हेल्दी बने रहें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com