घर पर बनाएं ये लो कोलेस्ट्रॉल ब्रेकफास्ट
Nikki Rai
2023-03-17,12:20 IST
www.herzindagi.com
अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में आपके लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप कुछ लो कोलेस्ट्रॉल ब्रेकफास्ट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानें-
बाजरे की रोटी
सुबह के नाश्ते में आप फाइबर से भरपूर बाजरे की रोटी खा सकते हैं। ये आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
ओट्स मटर डोसा
डोसा एक बहुत ही हेल्दी ऑप्शन है। ओट्स से बना टेस्टी डोसा आपका दिन बना देगा। ये एक लो कोलेस्ट्रॉल ब्रेकफास्ट है।
इडली
सूजी या चावल की बनी इडली आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। ये आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
ओट्स
ओट्स को आप दूध या भी नमकीन बनाकर भी खा सकते हैं। ये एक बहुत ही हेल्दी ऑप्शन है। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल ठीक रहता है। https://www.freepik.com/free-
दही
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना है, तो सुबह के समय आप लो फैट दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दही में आप बेरीज व अन्य फलों को मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं।
संतरे का जूस
सुबह के समय संतरे का जूस पीने से आपके शरीर की विटामिनों की जरूरत तो पूरा होती ही है, साथ ही बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद मिलती है।
एवोकैडो टोस्ट
एवोकैडो कोलेस्ट्रॉल फ्री है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाता है। इसे आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
आप भी इन लो कोलेस्ट्रॉल ब्रेकफास्ट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com