गोंद के लड्डू खाएं, सेहत को मस्त बनाएं


Nikki Rai
2023-02-12,06:42 IST
www.herzindagi.com

    सर्दियों के मौसम में गोंद के लड्डू बनाना दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा है। सर्दियों में इन्हें खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गोंद से हेल्‍थ से जुड़ी कई तरह की परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानें-

बॉडी को रखे गरम

    सर्दियों के मौसम में गोंद के लड्डू खाने से शरीर गरम रहता है। ये आपको कई बीमारियों के जोखिम से भी बचाता है। टेस्ट के साथ ये आपको हेल्थ भी देता है।

ऊर्जावान बनाएं

    सर्दियों के मौसम में गोंद के लड्डूओं का सेवन करने से शरीर में उर्जा बनी रहती है। इसके सेवन से थकान दूर होती है और स्फुर्ती आती है।

स्टेमिना में सुधार

    गोंद के लड्डूओं में मौजूद पोष्टिक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और बॉडी के स्टेमिना में सुधार करते हैं।

हड्डियों को मजबूत करे

    गोंद के लड्डूओं में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत

    गठिया के रोगियों के लिए गोंद के लड्डूओं का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। इसके सेवन से जोड़ों को चिकनाई आती है। इससे पीठ और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

कब्ज से राहत

    हाई फाइबर फूड होने के चलते गोंद के लड्डूओं के सेवन से कब्ज, अपच और गैस की समस्या से राहत मिलती है।

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

    गोंद के लड्डूओं के सेवन से प्रेग्नेंसी के बाद शरीर के दर्द से राहत मिलती है। गर्भवती महिलाओं के लिए ये एक पौष्टिक भोजन है। इसके सेवन से हड्डियों का दर्द कम होता है।

    आप भी इन लड्डूओं का सेवन करके कई फायदे उठा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com