बस इन 9 फूड को खाने से मिलेंगे लंबे और घने बाल


Ankita Bangwal
2023-01-12,15:45 IST
www.herzindagi.com

    सर्दियों में अपने आहार में ऐसी चीज़ों को शामिल करें जो आपके बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। ऐसे फूड आपके बालों की ग्रोथ में भी मदद करेंगे।

ग्रीक योगर्ट

    योगर्ट प्रोटीन से भरपूर होता है जो स्कैल्प में बल्ड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन-बी5 बालों के विकास में भी मदद करता है।

विटामिन-सी युक्त फल

    अपने आहार में पपीता, ब्लूबेरी, संतरा, कीवी, स्ट्ऱॉबेरी जैसे विटामिन-सी रिच फल शामिल करें। इससे बाल स्वस्थ होते हैं और उनका झड़ना कम होता है।

अंडे

    बालों के विकास के लिए पर्याप्त प्रोटीन महत्वपूर्ण होता है। यह बालों के विकास और उन्हें मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। अंडा, चिकन आदि प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं।

सोयाबीन्स

    सोयाबीन प्रोटीन का बेहतरीन प्लांट बेस्ड स्रोत है, जो बालों के विकास के लिए जरूरी है। इसमें जिंक की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों के विकास और रिपेयर में मदद करता है।

पालक

    सर्दियों में मिलने वाली एक हेल्दी सब्जी पालक है। यह फोलेट, आयरन और विटामिन-ए और सी जैसे फायदेमंद पोषक तत्वों से भरी हुई है, ये सभी बालों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

सैल्मन

    सैल्मन, हेरिंग और मैकेरल जैसी फैटी फिशेज ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं।

नट्स

    नट्स विटामिन-ई, बी, जिंक और आवश्यक फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये आपके बालों की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण हैं और कई अन्य स्वास्थ्य लाभों भी पहुंचाते हैं।

स्वीट पोटैटो

    शकरकंद विटामिन-ए से भरपूर होता है, जो बालों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और सीबम उत्पादन को प्रभावित करता है।

एवोकाडो

    एवोकाडो विटामिन-ई से भरपूर होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकने में मदद करता है जिससे बालों का झड़ना भी कम होता है।

    अब इन चीजों को अपने आहार में शामिल करना बिल्कुल भी न भूलें। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और क्लिक करें herzindagi.com