प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए ये खाएं


Smriti Kiran
2022-01-25,23:49 IST
www.herzindagi.com

    प्लेटलेट्स छोटी ब्लड सेल्स होती हैं, जो खासतौर पर बोन मैरो में पाई जाती हैं। इसकी कमी इस बात की निशानी है कि खून में बीमारियों से लड़ने की ताकत कम हो रही है।

    लगातार फीवर आ रहा हो और शरीर में दर्द की शिकायत हो रही हो तो प्लेटलेट्स चेक करा लेना चाहिए। चक्कर आना और शरीर में दर्द होना इसके कम होने की निशानी हो सकती है।

    डेंगु या चिकनगुनिया जैसी बीमारी होने पर प्लेटलेट्स कम होने लगती है और लोग काफी कमजोर हो जाते हैं। आज हम कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से प्लेटलेट्स कम नहीं होगीं।

चुकंदर

    चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीट्डेंट्स प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं। यह शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।

चुकंदर खाएं

    प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए चुकंदर को कई तरह से अपने खाने में शामिल कर सकते हैं जैसे सब्जी,जूस या सलाद आदि।

पपीता

    इसे बढ़ाने में पपीता ही नहीं, उसकी पत्तियां भी मददगार हैं। खासतौर पर डेंगू बुखार के कारण कम हुए प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए पपीता फायदेमंद है।

पपीते का पत्ता

    प्लेटलेट्स संतुलित रखने के लिए नियमित रूप से पपीता खाना चाहिए। पपीते के पत्तों को पानी में उबालकर उसे ग्रीन टी के रूप में पिएं। यह ज्यादा फायदा देगा।

गिलोय

    गिलोय का जूस प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मददगार है। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

नारियल पानी

    इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स शरीर में प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।

आंवला

    आंवले में मौजूद विटामिन-सी प्लेटलेट्स का उत्पादन तो बढ़ाता ही है। साथ ही इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

आंवला खाएं

    इसके लिए नियमित रूप से हर सुबह खाली पेट 3 से 4 आंवला खाएं। नहीं तो दो चम्मच आंवले के जूस में शहद मिलाकर पिएं।

बकरी का दूध

    बकरी का दूध सेलेनियम का एक अच्छा स्त्रोत है, जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद तो करता ही है, साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

कीवी

    कीवी में मौजूद विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटेशियम प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही डेंगु फीवर से राहत भी देते हैं।

    इनके सेवन से आप भी अपने प्लेटलेट्स बढ़ा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com