काली गाजर के अद्भुत फायदे जानें


Ankita Bangwal
2022-12-07,11:35 IST
www.herzindagi.com

    आपने लाल और ऑरेंज रंग वाली गाजर खाई होगी, लेकिन क्या आपको काली गाजर के फायदे पता हैं? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं।

काली गाजर क्या है

    काली गाजर पोषक तत्वों का खजाना है। माना जाता है कि यह लाल और ऑरेंज गाजर से कई गुना ज्यादा न्यूट्रिशियस होती है।

काली गाजर का स्वाद

    इसका बहुत अलग और यूनिक स्वाद होता है। यह खाने के दौरान मीठा लगता है, लेकिन उसके बाद एक स्पाइसी स्वाद मिलता है।

जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाती है

    काली गाजर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स एबिलिटी होती है। यह आर्थराइटिस के दर्द में राहत पहुंचा सकती है।

डाइजेशन में मिलती है मदद

    यह फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छा होता है। यह आपके गट का ख्याल रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल के स्तर को कम करने में मदद करती है।

आंखों के लिए अच्छा है

    गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है जो आंखों देखभाल करने के लिए जाना जाता है। इसके सेवन से मोतियाबिंद के विकास को भी धीमा करने में मदद मिलती है।

कैंसर से बचाव

    काली गाजर में एंथोसाइनिन की अच्छी मात्रा होती है। यह ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को मुक्त कणों से बचाता है और इस तरह कैंसर से आपका बचाव करने में सक्षम है।

दिल को रखे स्वस्थ

    इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है। यह कोशिकाओं को किसी तरह की क्षति से बचाने में मदद करता है। इस तरह से दिल को भी स्वस्थ बनाने में हेल्प मिलती है।

    चीन और भारत में इसकी खेती की जाती है। इसे आप भी अपने आहार में शामिल करें और स्वस्थ रहें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें Herzindagi.com