प्याज के बिना ना सब्जी का मजा आता है और ना ही रोटी खाने का। कभी इसे तड़के के रूप में तो कभी सलाद के रूप में लोग बेहद खुशी से खाते हैं
घर में हर समय मौजूद रहने वाले प्याज के बारे में ऐसी कई बातें हैं, जिसके बारे में आपको पता नहीं होगा। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही मजेदार बातों के बारे में बता रहे हैं, जिससे जानने के बाद यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगी
#Fact-1
प्याज का इतिहास 7000 वर्ष से भी पुराना है। पुरातत्वविदों ने 5000 ई. पू. में प्याज के निशान खोजे हैं, जो कांस्य युग में अंजीर और खजूर के पत्थरों के साथ पाए गए
#Fact-2
प्राचीन काल में मिस्र निवासी प्याज की पूजा किया करते थे। वे लोग इसे eternity का प्रतीक मानते थे
#Fact-3
प्याज को सेक्शुअल लाइफ को बेहतर बनाने वाला माना जाता है। मिस्र, ग्रीस और भारत के प्राचीन ग्रंथों में इसकी यौन उत्तेजना बढ़ाने वाली क्षमता का वर्णन है
#Fact-4
प्याज को मध्य युग में मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। किराए, माल और सेवाओं के लिए भुगतान करने के लिए इसका उपयोग किया जाता था
#Fact-5
प्याज ऑस्टियोपोरोसिस से लड़ने में मददगार है। मेनोपाज के बाद महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होती है, लेकिन प्याज खाने से हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं