By Reeta Chaudhary22 September 2020www.herzindagi.com
दुनिया के यूनिक थीम बेस्ड रेस्टोरेंट
थीम बेस्ड रेस्टोरेंट यानि किसी खास तरह की खूबी को लेकर बनाया गया रेस्टोरेंट, यह दुनिया के कुछ ऐसे अजीबो गरीब रेस्टोरेंट्स हैं, जिनका नाम सुनकर आपको आश्चर्य होगा।
दुबई
आइस रेस्टोरेंट
दुबई के इस रेस्टोरेंट का नजारा अंटार्कटिका से कम नहीं है। यह रेस्टोरेंट पूरी तरह आर्टिफिशियल बर्फ और ग्लास से बना हुआ है। यहां पर सिर्फ वहीं चीज मिलती हैं, जो बर्फ से बनी होती है।
लंदन
न्यूड रेस्टोरेंट
लंदन में स्थित न्यूड रेस्टोरेंट को साल 2016 द बुनियादी के नाम से खोला गया था। इस रेस्टोरेंट में शेफ और वेट्रेस न्यूड होकर खाना बनाते हैं और पब्लिक भी न्यूड होकर खाना खाती हैं।
चीन
प्रीजन थीम रेस्टोरेंट
जन यानी जेल जैसी जगह। अगर जेल का अनुभव करना चाहती हैं तो यहां जरूर जाएं। यहां सलाखों के पीछे टेबल पर खाना सर्व किया जाता है। यहां वेट्रर्स कैदी और जेलर की ड्रेस में होते हैं।
अमेरिका
हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट
अमेरिका का यह रेस्टोरेंट लास वेगास में हैं। यहां वेट्रेस नर्स की यूनिफार्म में खाना सर्व करती हैं। यहां खाना खाने आए लोगों को अर्म बैंड और अस्पताल में मरीजों के पहनाने वाले गाउन दिए जाते हैं।
ताइवान
टॉयलेट रेस्टोरेंट
टायलेट सीट पर खाना खाने के बारे में क्या आप सोच सकती हैं। इस रेस्टोरेंट में टेबल और कुर्सी की जगह टॉयलेट सीट पर बैठकर खाना खाया जाता है। खाना भी टॉयलेट सीट ही सर्व किया जाता है।
जापान
न्योताईमोरी रेस्टोरेंट
न्योताईमारी यानी महिला के शरीर पर सर्व किया गया खाना। यहां डाइनिंग टेबल पर महिला के ऊपर सुशी सा साशिमी डिश सर्व की जाती है। वहीं, लोग महिला के चारों ओर बैठकर खाना खाते हैं
बेल्जियम
रेस्टोरेंट इन एयर
इस रेस्टोरेंट में हवा में खाना सर्व किया जाता है। इस रेस्टोरेंट में क्रेन की मदद से हवा में पचास मीटर की ऊंचाई पर एक डाइनिंग टेबल लटकाई जाती है, जहां लोग बैठकर खाना खाते हैं।
जापान
कायाबुकिया टेवर्न
यह रेस्टोरेंट जापान की राजधानी टोक्यो स्थित है और यहां याट चान और फुकु चान नाम के दो बदंर टेबल सर्विस का काम करते हैं। दोनों बंदर यूनिफॉर्म पहनकर एक इंसान की तरह काम करते हैं।
भारत
द रोबोट रेस्टोरेंट
यह रेस्टोरेंट जयपुर की टोंक रोड पर स्थित है। यहां ग्राहकों को खाना परोसने से लेकर बिल देने और उनके साथ सेल्फी लेने, उनकी फोटो खींचकर उसके मोबाइल में सेंड करने तक का काम रोबोट करता हैं।
इस तरह के अन्य इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जानने के लिए जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए herzindagi.com