आम की कुछ किस्में जैसे- दशहरी, लंगरा, चौसा आदि काफी फेमस है। अलग-अलग नामों से मिलने वाले इन आमों की बनावट से लेकर स्वाद तक में काफी फर्क होता है।
आम सभी का फेवरेट फल होता है। सभी लोगों की आम को लेकर अपनी-अपनी पसंद होती है। तो आइए जानते है आमों की कुछ खास किस्मों के बारे में।
# मालदा आम
मालदा आम का नाम पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के नाम पर पड़ा है। इस आम की एक विशेष किस्म भी है जिसे फाजली कहा जाता है।
# दशहरी आम
आमतौर पर भारत के उत्तरी भागों में उगाया जाने वाला दशहरी आम अपने रसीले स्वाद स्वाद के लिए फेमस है। इस आम की खेती यूपी में की जाती है।
# हापुस आम
हापुस को अलफांसो नाम से भी जाना जाता है। यह अपनी मिठास और स्वाद के लिए काफी फेमस है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसकी काफी मांग है। के
# चौसा आम
आम की सबसे लोकप्रिय क़िस्मों में से एक चौसा आम हरे और पीले रंग का होता है। ये आमतौर पर गर्मी के अंत और बारिश की शुरुआत में बाजारों में उपलब्ध होता है।
# लंगड़ा आम
बहुत ज्यादा पसंद किए जाने वाले लंगड़ा आम की गिनती सबसे पॉपुलर आमों में होती है। लंगड़ा आम की बात करें तो यह भी यूपी में ज्यादा उगाया जाता है।
# मल्लिका आम
मीठे स्वाद के लिए फेमस मल्लिका आम दशहेरी और नीलम की एक संकर किस्म है। यह जून से जुलाई के बीच में बाजार में उपलब्ध होता है।
# केसर आम
केसर जैसी खुशबू वाले आम की खेती गिर अभयारण्य के आसपास के इलाकों में की जाती है। केसर आम ज्यादातर अमरेली और जूनागढ़ जिलों में उगाया जाता है।
# हिमसागर आम
हिमसागर आम दिखने में पीला से हरे रंग के मध्यम आकार होता है। यह आम बहुत ही कम समय के लिए यानि मई से जून तक ही पाया जाता है।
# बादामी आम
बादामी आम को कर्नाटक का अलफान्सो भी कहा जाता है। यह अपनी ताजगी के लिए जाना जाता है। इस आम के गूदे से जूस बनाने वाली कंपनियां रस तैयार करती हैं।
# तोतापुरी आम
तोते जैसे रंग और आकार के कारण इस आम को तोतापुरी नाम दिया गया है। इस आम को अचार और सलाद के रूप में ज्यादा पसंद किया जाता है।