मुंबई के इन 5 रेस्त्रां
में मिलेगा अनोखा डाइनिंग एक्सपीरियंस
By Shruti Dixit
23 June 2020
www.herzindagi.com
वैसे तो मुंबई कई बातों के लिए फेमस है, लेकिन यहां की एक बहुत खास बात ये है कि यहां हर तरह का खाना मिलता है।
अगर आप भी खाने-पीने के शौकीन हैं तो मुंबई के इन 5 रेस्त्रां के बारे में जान लीजिए जहां आपको कुछ अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।
मसाला लाइब्रेरी
अगर आप फाइन डाइनिंग के शौकीन हैं तो आपको ये रेस्त्रां बहुत पसंद आएगा। साल 2013 में जिग्स कालरा ने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। जिग्स अपने समय के मश्हूर फूड कॉलमनिस्ट रहे थे। यहां 7 नहीं बल्कि 9 कोर्स फूड सर्व किया जाता है।
बॉम्बे कैंटीन
अगर आप नॉर्मल खाने में थोड़ा अलग ट्विस्ट चाहते हैं तो बॉम्बे कैंटीन का खाना जरूर खाएं। किसी पारंपरिक डिश को अलग अंदाज़ से बनाना यहां की खूबी है। यह रेस्त्रां किसी हेरिटेज बंगलो की तरह नजर आता है। इसकी शुरुआत शेफ विनर फ्लॉएड ने की थी।
गेलॉर्ड
ये मुंबई के सबसे पुराने और लोकप्रिय स्टेशन में से एक है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ये देश का पहला ऐसा रेस्त्रां था जहां ओपन एयर बेकरी थी। यहां आउटडोर गार्डन भी है और एयरकंडीशन स्पेस भी। गेलॉर्ड की स्थापना पिशोरी लाल लांबा और क्वालिटी ग्रुप के इकबाल घई ने की थी।
खैबर
ये रेस्त्रां ओम प्रकाश बहल ने सन 1958 में शुरू किया था। 1985 में इसमें आग लग गई थी और इसे दोबारा बनाया गया। यहां मुग्लई, सी-फूड, नॉर्थ इंडियन खाना बहुत अच्छा मिलता है। अगर आपको फाइन डाइनिंग एक्सपीरियंस चाहिए तो यहां जाएं।
दिवा महाराष्ट्रचा
इस रेस्त्रां में सी-फूड, महाराष्ट्रियन, गोअन, नॉर्थ इंडियन, मालवानी, कोनकन क्वीजीन से जुड़े व्यंजन मिल जाएंगे। यहां 200 से भी अधिक वेराइटी का खाना मिलता है। इसे मास्टरशेफ सीईओ दीपा सुहास औचत और उनके पति ने शुरू किया था।