Holi पर वृंदावन के इन मंदिरों के करें दर्शन
Megha Jain
2023-02-28,15:01 IST
www.herzindagi.com
उत्तर प्रदेश का मथुरा अपने आप में एक एतिहासिक और खूबसूरत जगह है। यहां भगवान कृष्ण ने वृंदावन में अपना बचपन बिताया था। यहां वैसे तो कई मंदिर हैं लेकिन, हम आपको वृंदावन शहर के कुछ खास और चमत्कारी मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके आप होली पर दर्शन करने जा सकते हैं -
बांके बिहारी मंदिर
बांके बिहारी मंदिर श्री कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। माना जाता है कि यहां जो मूर्ति मंदिर में है वो स्वयं प्रकट हुई है।
प्रेम मंदिर
वृंदावन के खूबसूरत मंदिरों में से एक प्रेम मंदिर भी है। ये मंदिर राधा-कृष्ण के साथ-साथ सीता-राम को भी समर्पित है।
इस्कॉन वृंदावन मंदिर
ये मंदिर श्री कृष्ण और बलराम के मंदिर के रूप में जाना जाता है। यहां आरती और भगवद गीता की कक्षाएं लेकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
रंगनाथ मंदिर
ये मंदिर भगवान विष्णु के रंगनाथ स्वरूप को समर्पित है. ये मंदिर इतना खूबसूरत है कि इसकी खूबसूरती से ही आपका मन मोह जाएगा।
नंद महल
भगवान श्री कृष्ण का जन्म गोकल में हुआ था। ऐसे में वृंदावन में नंद महल भी एक फेमस मंदिर है। आप इसके दर्शन करने जा सकते हैं।
राधा दामोदर मंदिर
वृंदावन में राधा दामोदर मंदिर भी बेहद प्रसिद्ध है। ये मंदिर बेहद ही ऐतिहासिक है। यहां पर परिक्रमा करने से अनूठा फल प्राप्त होता है।
गोविंद देव जी मंदिर
वृंदावन में स्तित ये मंदिर वैष्ण संप्रदाय का मंदिर है। ये मंदिर साल 1590 में बना था। ये बेहद ही प्राचीन और ऐतिहासिक है।
अगर आप भी होली पर मथुरा जाने का प्लान बना रहे हैं तो, वृंदावन के इन मंदिरों के दर्शन जरूर करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ट्रेवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com