भारत के इन साफ शहरों की करें सैर
Smriti Kiran
2022-03-11,10:03 IST
www.herzindagi.com
विदेशों की तरह भारत में भी कुछ ऐसे शहर हैं, जहां की आवोहवा एकदम साफ है। इन जगहों पर आप अपने फैमली के साथ जाकर एंजॉय कर सकते हैं।
इन शहरों में जाकर आप खुली हवा में सांस ले सकते हैं तो आइए जानते हैं भारत के साफ सुथरे शहरों के बारे में-
इंदौर, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश का इंदौर, भारत का सबसे साफ शहर है, जो पिछले पांच-छह सालों से स्वच्छ शहर का सम्मान प्राप्त कर रहा है। इस शहर में आप कई ऐतिहासिक इमारतों को देख सकते हैं।
सूरत, गुजरात
सूरत भारत का एक बड़ा टैक्सटाइल हब है, जो दूसरा सबसे साफ शहर है। यहां घूमने के अलावा आप शॉपिंग भी कर सकते हैं।
नवी मुंबई, महाराष्ट्र
घनी अबादी वाला राज्य महाराष्ट्र का नवी मुंबई शहर भी स्वच्छ शहरों की लिस्ट में शामिल है। मुंबई में कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज भी एंजॉय कर सकते हैं।
विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश का एक शहर है विजयवाड़ा, जो स्वच्छ्ता की दृष्टि से काफी अच्छी सीटी है। यहां घूमने लायक कई प्राचीन मंदिर व बीचेज हैं।
अहमदाबाद, गुजरात
गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर भी क्लीन सीटी में शामिल है। यहां आप कई खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं, जैसे- साबरमती आश्रम, ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार संग्रहालय आदि।
मैसूर, कर्नाटक
कर्नाटक का मैसूर शहर भी काफी साफ-सुथरा है। यहां जाकर आप कर्नाटक की समृद्ध संस्कृति और विशाल इतिहास से रूबरू होंगे।
विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश का विशाखापट्टनम शहर समुद्र किनारे बसा है। यहां का तापमान हमेशा संतुलित बना रहता है। यहां आप बीच पर एंजॉय कर सकते हैं।
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ राज्य का एक छोटा सा शहर है, जो काफी साफ है। आप यहां के प्रचिन मंदिर व कई पुरानी चीजें देख सकते हैं।
तिरुपति
स्वछता के मामले में तिरुपति आंध्र प्रदेश का राज्य का सबसे साफ शहर है। यह शहर तिरुपति मंदिर के लिए बेहद मशहूर हैं। यहां हिन्दुओं के और भी पुराने कई मंदिर हैं।
वड़ोदरा
भारत के साफ शहर में वड़ोदरा भी शामिल है, जो अपने कई एतिहासिक चीजों के लिए फेमस है, जैसे- म्यूजियम, पैलेस आदि।
अगर आप अपने शहर की धूल-मिट्टी, कचरे, पॉल्यूशन व गंदगी से परेशान हैं तो आपको भारत के इन साफ-सुथरे शहरों की सैर जरूर करनी चाहिए।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com