गुजरात के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन
Smriti Kiran
2022-01-27,19:29 IST
www.herzindagi.com
गुजरात अपनी संस्कृति और वाइल्ड लाइफ के लिए फेमस है। यहां नवरात्रि बहुत धूम-धाम से मनाई जाती है।महात्मा गांधी, सरदार पटेल के घरों के अलावा यहां बहुत सी जगहें घूमने लायक हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं
सोमनाथ मंदिर
यह मंदिर गुजरात के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यह शिव मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग में शामिल है। मौजूदा मंदिर का निर्माण 1951 में किया गया था।
द्वारिकाधीश मंदिर
गुजरात के द्वारका में स्थित आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार धामों में से एक है। करीब दो हजार साल पुराना यह पांच मंजिला मंदिर 235 मीटर ऊंचा है।
साबरमती आश्रम
साबरमती नदी के किनारे पर बने शांत स्थान पर साबरमती आश्रम है। यह 1917 से 1930 तक गांधी जी का हेडक्वार्टर था।
गिरनार
यह गुजरात में एक पर्वत श्रंखला है। इसे हिंदू और जैन धर्म में काफी पवित्र समझा जाता है। यहां करीब 866 हिंदू और जैन मंदिर हैं।
बड़ौदा म्यूजियम
यह म्यूजियम और आर्ट गैलरीज सयाजी बाग में है। इसमें भारत, चीन, तिब्बत, जापान और यूरोप समेत कई देशों की पुरानी चीजें दिखाई देंगी।
स्टैचू ऑफ यूनिटी
यह गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा है। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इसे 7 किमी दूर से भी देखा जा सकता है।
सरदार पटेल स्टैचू
स्टैचू ऑफ यूनिटी को सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट टापू पर बनाया गया है। इसे देखने के लिए रोजाना औसतन 15,000 लोग पहुंचते हैं।
कांकरिया झील
कांकरिया झील गुजरात की सबसे बड़ी झील है। अहमदाबाद की इस झील को सुल्तान अहमद शाह ने बनवाया था। ये झील पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।
रन ऑफ कच्छ
ये दुनिया का सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान है। यहां का रण उत्सव पूरी दुनिया में मशहूर है। इसमें कला, संस्कृति और संगीत का संगम देखने को मिलेगा।
सापुतारा हिल स्टेशन
गुजरात के डांग जिले में स्थित यह हिल स्टेशन करीब 873 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की पहाड़ियां, पार्क, स्विमिंग पूल, बोट क्लब और म्यूजियम देखने लायक हैं।
गिर नेशनल पार्क
ये गुजरात का वन्यजीव अभ्यारण्य है। यहां एशियाई शेरों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं।
रानी की वाव
गुजरात का पाटन जिला रानी की वाव के लिए मशहूर है। रानी की वाव को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों की सूची में भी शामिल किया गया है।
अगर आप गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं। स्टोरी पसंद आई तो इसे जरूर शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी के लिए क्लिक करें herzindagi.com