सर्दियों में बर्फबारी का यहां लें मजा


Smriti Kiran
2022-11-26,07:31 IST
www.herzindagi.com

    सर्दियों में बर्फबारी का आनंद उठाना लगभग हर कोई चाहता है। आइए जानें इसी सिलसिले में भारत के बेस्ट स्नोफॉल प्लेसेस के बारे में-

गुलमर्ग

    कश्मीर के गुलमर्ग को स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। इसकी खूबसूरती देखने लायक है। सर्दियों में यहां आप बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

औली

    उत्तराखंड के औली में आप सर्दियों में बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। बर्फीली वादियों के दीदार के अलावा आप स्नो स्पॉर्ट्स भी एंजॉय कर सकते हैं।

मनाली

    अगर आप सस्ते में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो मनाली बेस्ट जगह है। हिमाचल के मनाली में आप सर्दियों में सफेद फूल की तरह बर्फ को महसूस कर सकते हैं।

अल्मोड़ा

    उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आप सर्दियों में स्वर्ग जैसा महसूस कर सकते हैं। लंबे देवदार के पेड़ों पर बर्फ की चादर, आसपास की वादियां व बर्फबारी बेहद सुखद एहसास देंगे।

लेह-लद्दाख

    लेह-लद्दाख सर्दियों में घूमना किसी जन्नत से कम नहीं है। स्नो स्पॉर्ट्स के अलावा आप यहां भरी सर्दियों में बर्फबारी का बेहरीन मजा ले सकते हैं।

लावा

    सर्दियों के मौसम में पश्चिम बंगाल में स्थित लावा में आप बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पेड़ों पर जमी बर्फ की चादर के अलावा आप हाइकिंग, स्किइंग और स्नोबोर्डिंग का आनंद उठा सकते हैं।

शिमला

    अगर आपको बर्फबारी के साथ एडवेंचर भी पसंद है तो शिमला जरूर जाएं। यहां आप औपनिवेशिक युग की वास्तुकला देखने के अलावा प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

    अगर आप बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो बताए गए इन जगहों पर घूमने जरूर जाएं। ट्रैवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com