पंजाब के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस
Smriti Kiran
2022-01-24,19:31 IST
www.herzindagi.com
भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जो अपनी खूबसूरती की वजह से पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र हैं। इन्हीं जगहों में से एक है पंजाब। ये पांच नदियों की भूमि है।
यहां ऐसी कई चीजें हैं, जो भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लोगों को भी आकर्षित करते हैं। आइए जानें यहां के उन फेमस जगहों के बारे में।
स्वर्ण मंदिर
अमृतसर भारत के सबसे गहरे आध्यात्मिक शहरों में से एक है। हरमिंदर साहिब के नाम से मशहूर स्वर्ण मंदिर में हर साल लगभग लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
इस मंदिर का इतिहास लगभग 400 साल पुराना है। यह करीब 5 मीटर गहरी झील से घिरा हुआ है, जो देखने वालों को काफी अट्रैक्ट करता है।
अकाल तख्त
अकाल तख्त सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक है। यह तख्त सिख गुरुओं की पवित्र सीट है। यह स्वर्ण मंदिर के बगल में ही स्थित है। यह यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।
वाघा बॉर्डर
यह पाकिस्तान की मुख्य भूमि से पहले अंतिम भारतीय क्षेत्र है, जो पंजाब अमृतसर के शीर्ष आकर्षणों में से एक है। यह इलाका दोनों तरफ के लोगों में देशभक्ति के उल्लास को दर्शाता है।
जलियांवाला बाग
एक ऐतिहासिक उद्यान व स्मारक, जलियांवाला बाग उच्च पर्यटन स्थलों में से एक है। यह उन लोगों की याद में बनाया गया था, जिनकी मृत्यु 13 अप्रैल 1919 को हुई थी।
कपूरथला
कपूरथला में मशहूर गुरूद्वारे के साथ मूरिश मस्जिद, पंज मंदिर और जगजीत क्लब में घूमने का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के शालीमार गार्डन का आंनद उठा सकते हैं।
पठानकोट
पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, आशापुर्णी मंदिर, कथगढ़ मंदिर और प्राचीन काली माता का मंदिर देख सकते हैं। इसके अलावा यहां के नूरपुर किला व अन्य किला को देखने जा सकते हैं।
आनंदपुर साहिब
आनंदपुर साहिब के मशहूर गुरुद्वारे का दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा आनंदपुर साहिब का विरासत-ए-खालसा भी देखने के लिए जा सकते हैं।
बठिंडा
अगर पंजाब के इतिहास को करीब से देखना है तो बठिंडा घूमने जरूर जाएं। यहां के बठिंडा फोर्क, किला मुबारक, रोज गार्डन और बठिंडा लेक देख सकते हैं।
पटियाला
पटियाला पंजाब राज्य का चौथा सबसे बड़ा शहर है, जो कई पर्यटन स्थलों का केंद्र है। पटियाला में आप मोती बाग पैलेस, किला आंद्रोन, रंग महल और शीश महल के शानदार दृश्यों को देख सकते हैं।
कब और कैसे जाएं?
अगर आप पंजाब घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि यह राज्य हवाई, रेल और सड़क मार्ग द्वारा भारत के अन्य राज्यों से जुड़ा हुआ है। यहां जाने का सबसे खास समय सर्दी या मानसून है।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें