पार्टनर के साथ घूमें ये 8 जगहें


sahitya
2022-01-25,23:39 IST
www.herzindagi.com

    अगर आप भी सुहाने मौसम में पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं।

    भारत में ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं जहां अपने पार्टनर के साथ घूमने का मजा ही कुछ और होता है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

कुर्ग

    कर्नाटक में मौजूद कुर्ग लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह जगह दक्षिण भारत में 'स्कॉटलैंड' नाम से भी जाना जाती है।

पचमढ़ी

    ह्रदय नगरी यानि मध्य प्रदेश में प्रेमी जोड़ों के लिए यह जगह अगस्त में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बी फाल, पांडव गुफा, प्रियदर्शनी पॉइंट जैसी कई बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

सिक्किम

    पूर्व भारत में असम या दार्जिलिंग नहीं बल्कि सिक्किम सबसे बेहतरीन जगह है कपल्स के लिए। यहां रुमटेक मठ और कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान जैसी बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

मुन्नार

    अपने पार्टनर के साथ दक्षिण भारत में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मुन्नार भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यहां का रोमांटिक मौसम आपके प्यार से जान डाल सकता है।

चटपाल गांव

    अपने हमसफर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कुदरत से भरपूर जम्मू-कश्मीर का चटपाल गांव जा सकते हैं।

माथेरान हिल

    महाराष्ट्र का माथेरान हिल भी अगस्त के महीने में कपल्स के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। हनीमून पॉइंट और प्रबलगढ़ किला जैसी बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

कौसानी

    उत्तराखंड का कौसानी भी कल्पस के लिए एक बेहतरीन जगह है। हरे-भरे वन और उंचे-उंचे पहाड़ प्यार की भाषा में चार चांद लगाने के लिए काफी है।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें