शादी के बाद इन जगहों का लें मजा


Smriti Kiran
2022-01-25,18:49 IST
www.herzindagi.com

    शादी के बाद घूमने जाना एक-दूसरे को समझने की कोशिश होती है। इसलिए घूमने के लिए ऐसी जगहों का चुनाव करें, जहां आप अपने हमराही के साथ सुकून के पल बिता सकें।

    हम आपको भारत की 10 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट हैं। यहां एक-दूसरे के साथ समय बिताने और यादगार लम्हों को जीने में बहुत मजा आएगा।

मुन्नार

    केरल का यह हिल स्टेशन प्रेमी जोड़ों के लिए शानदार जगह है। शादी के बाद नए जीवन की शुरुआत के लिए मुन्नार की हसीन वादियों से बेहतर शायद की कोई और जगह हो।

शिमला

    शिमला भारत के पसंदीदा हिल स्टेशंस में से एक है। अपनी नेचुरल ब्यूटी की वजह से यह नए जोड़ों को अपनी ओर खींचता है। यहां की बर्फबारी का अलग ही आनंद है।

दार्जिलिंग

    जीवन की शुरुआत के लिए दार्जिलिंग एक बेहतर जगह है। यहां कपल कंचनजंगा और हिमालय की दूसरी चोटी देखते हुए दूसरी दुनिया में खो जाते हैं। इसके अलावा चाय के बागान, ट्रेकिंग, टॉय ट्रेन का भी मजा ले

तवांग

    अगर दोनों लोगों को पहाड़ों पर घूमना पसंद है तो यह जगह परफेक्ट है। यहां बर्फ से ढंके पहाड़, बौद्ध मठ और स्थानीय संस्कृति से आप दोनों ही बिल्कुल निराश नहीं होंगे।

गोवा

    कपल के सबसे पसंदीदा ठिकानों की सूची में गोवा सबसे ऊपर है। नाइट क्लब में थिरकना, रेत पर बैठकर सनसेट देखना जैसी बहुत चीजें हैं, जो यादगार पल देंगी।

उदयपुर

    शाही महलों और झीलों का शहर उदयपुर रोमांटिक शहरों में से एक है। यह इन दिनों शादियों के लिए एक लोकप्रिय ठिकाना बन गया है। यहां सिटी टूर, ट्रेकिंग, हाइकिंग, बोटिंग करते हुए आप दोनों फ्यूचर प्लानिं

पोर्ट ब्लेयर

    शांत बीच, घने जंगल, रंग-बिरंगी मूंगे की चट्टानों और छोटे-छोटे द्वीपों के कारण यह जगह प्रेमी जोड़ों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर का एक्सपीरिएंस कभी नहीं भूल पा

लद्दाख

    लद्दाख वह जगह है, जहां प्यार और रोमांच का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां की मशहूर झीलें और बौद्ध मठ पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। अगर दोनों को रोमांच पसंद है तो ये समय आपको ताउम्र याद

शिलांग

    मेघों के घर मेघालय में घूमना रोमांचकारी होगा। यहां की खास बात यह है कि दिन की जगह रात में ज्यादा बारिश होती है। दिन में यहां की खूबसूरती आप दोनों को प्रेम की दुनिया में ले जाएगी।

पुद्दुचेरी

    पुद्दुचेरी रोमांस की जन्नत की तरह है। इसे लिटिल पेरिस भी कहा जाता है। यहां के नीला समंदर, शांत और सुंदर बीचेज बहुत आकर्षित करते हैं। बारिश के बाद यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

श्रीनगर

    'धरती का स्वर्ग' कहा जाना वाला कश्मीर शादी के बाद घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग की वादियां आपके इस पल को हमेशा के लिए यादगार बना देंगी।

कुर्ग

    भारत का 'स्कॉटलैंड' कहा जाने वाला कुर्ग हिल स्टेशन कपल के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com