भारत में यहां बनाएं क्रिसमस सेलिब्रेट करने का प्लान
Megha Jain
2022-12-23,08:29 IST
www.herzindagi.com
क्रिसमस की धूम पूरे देशभर में देखने को मिलती है। लेकिन, भारत में ये दिन कुछ अलग तरह से ही सेलिब्रेट किया जाता है। अगर आप भी क्रिसमस मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो, इन जगहों का रुख जरूर करें।
पांडिचेरी
यहां क्रिसमस का अलग ही रूप देखने को मिलता है। यहां के मॉल और चर्च पर लगी जगमगाती लाइट पोंडिचेरी को और खूबसूरत बना देती हैं।
दिल्ली
दिल्ली में क्रिसमस पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, सेंट अल्फोंसा चर्च, सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल, दिल्ली हाट हैं।
गोआ
गोआ में आप देर रात पार्टी, नाच गाना और दूसरे फेस्टिवल का पूरा मजा ले सकते हैं। यहां रात में खूबसूरती से सजाए गए चर्च भी देखे जा सकते हैं।
कोलकाता
क्रिसमस के दौरान सिटी ऑफ जॉय भी किसी से कम नहीं है। यहां के लोग इस त्योहार को उतनी ही खुशी के साथ मनाते हैं जैसे वे दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करते हैं।
शिलांग
आप शिलांग कैथोलिक कैथेड्रल, लैतुमखरा प्रेस्बिटेरियन चर्च, ऑल सेंट्स चर्च देख सकते हैं। क्रिसमस की शाम यहां केक और कई फूड्स बांटे जाते हैं।
हैदराबाद
क्रिसमस के दौरान हैदराबाद की सजावट देने लायक होती है। यहां सड़कों पर शाम का समय सपने जैसा लगता है। क्रिसमस मनाने के लिए ये बेस्ट जगह है।
मनाली
इन दिनों मनाली में ज्यादातर लोग वेकेशन मना रहे हैं। क्रिसमस में मनाली में गिरते बर्फ के साथ दोस्तों और परिवारों के साथ ये नजारा बेहद खूबसूरत लगेगा।
अगर आप भी क्रिसमस धूम-धूम से मनाने का प्लान कर रहे हैं तो भारत की इन जगहों पर जरूर जाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ट्रेवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।