ओडिशा की इन अद्भुत जगहों का उठाएं लुत्फ
Megha Jain
2022-12-30,10:28 IST
www.herzindagi.com
ओडिशा अपने दर्शनीय मंदिरों, टूरिस्ट प्लेसेज की वजह से पूरे भारत में फेमस है। यहां बेहद ही खूबसूरत जगहें जिनका मजा आप उठा सकते हैं। चलिए, उन बेहतरीन जगहों के बारे में आपको भी बताते हैं -
कोणार्क मंदिर
ये मंदिर यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की लिस्ट में शामिल है। इसे भारत के सात अजूबों में से एक गिना जाता है।
पिपली
ये जगह हैंडिक्राफ्ट के लिए बेहद फेमस है। यहां के कारीगर एंब्रॉएड्री वाले डिजाइन्स बनाने में माहिर हैं।
जगन्नाथ मंदिर
इस मंदिर में पूजे जाने वाले मुख्य देवताओं में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा हैं।
कटक
ये ओड़िशा की घूमने वाली खूबसूरत जगहों में से एक है। इसे देश के सबसे सुनियोजित 'मिलेनियम' शहरों में गिना जाता है।
पुरी
यहां कई खूबसूरत मंदिर मौजूद हैं। पुरी बीच, पुरी बीच फेस्टिवल, पुरी जगन्नाथ मंदिर, चिल्का झील और गुंडिचा घर मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
जयपोर
स्थल ये घने जंगलों, धुंध में छिपी घाटियों से घिरा हुआ है। यहां के खूबसूरत झरने देखने लोग देशभर से आते हैं।
पाराद्वीप
पाराद्वीप का तटीय परिदृश्य खूबसूरत समुद्र तट, घने जंगल, झरनों और किलों से भरा पड़ा है। ये जगह बेहद खूबसूरत है।
अगर आप भी ओड़िशा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो, इन जगहों का लुत्फ जरूर उठाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ट्रेवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।