रिलैक्स होना है तो इन जगहों पर जाएं
Smriti Kiran
2022-01-25,22:31 IST
www.herzindagi.com
भाग-दौड़ से भरी जिंदगी व डेली पैक्ड शेड्यूल से हम शारीरिक और मानसिक रूप दोनों तरह से थक जाते हैं। ऐसे में हमें अपने शरीर और दिमाग को डी-स्ट्रेस करने की जरूरत होती है।
ऐसे में लंबी छुट्टी के साथ, शांत जगहों पर घूमने से तनाव कम हो सकता है। आइए जानते हैं सुंदर और मनोरम कुछ जगहों के बारे में, जहां आपको तरोताजा और तनाव से आराम मिलेगा।
आनंदा इन द हिमालयाज, उत्तराखंड
आनंदा ऋषिकेश में हिमालय की तलहटी में स्थित है। यहां आध्यात्मिक थेरैपी और विश्वस्तरीय लग्जरी का अनूठा मेल देखने मिलता है। यहां का माहौल आपको काफी रिलेक्स देगा।
त्रिउंड, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धौलाधार पर्वत की तलहटी पर बसा त्रिउंड एक छोटे से हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। यहां के मनोरम दृश्य आपके मन में एक अलग एहसास जगा देंगे।
आरामबोल, गोवा
पणजी से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, अरामबोल गोवा के सबसे शांत और खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है। यहां के शांत बीच पर आपको आंनद की अनुभूति होगी।
कुर्ग, कर्नाटक
कर्नाटक में पश्चिमी घाट की वादियों में बसे इस खूबसूरत हिल स्टेशन को इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यह किसी भी मामले में यूरोपीय हिल स्टेशन से कम नहीं है।
कसोल, हिमाचल प्रदेश
कसोल गांव एडवेंचर लवर्स के लिए बेहद खास है, क्योंकि वह यहां आराम से प्रकृति की गोद में तारों की छांव का मजा ले सकते हैं। यह एक बेहद शांत और मनोरम जगह है।
पहलगाम, कश्मीर
प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज कश्मीर का पहलगाम देखने जा सकते हैं। यह अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। यहां आप वाइट वाटर रॉफ्टिंग का मजा भी ले सकते हैं।
ऑरोविले, पुडुचेरी
पुडुचेरी को एक शांत स्थान के रूप में जाना जाता है। पुडुचेरी स्थित ऑरोविले, एक एक्सपेरिमेंटल टाउनशिप है। अध्यात्म की खोज करने वालों को यहां जरूर जाना चाहिए।
तोष, हिमाचल प्रदेश
तोष, हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है, जो टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। यहां के खूबसूरत नजारे मन को संतोष प्रदान करती हैं। इसके आसपास भी घूमने के कई स्थान हैं।
अगत्ती आइलैंड, लक्ष्यद्वीप
अगत्ती आइलैंड, कोच्चि के समुद्री तट से लगभग 250 किलोमीटर दूर स्थित है । यह प्रकृति की एक अद्भुत देन है। यहां का नीला पानी, आसमान में चमकता सूरज और रंगबिरंगी मछलियां आकर्षित करते हैं।
बैकवाटर्स, केरल
अगर आप खुद को रिलैक्स करने के लिए प्रकृति के करीब जाना चाहती हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। यहां के शांत समुद्र तट, सुहावना मौसम आपको सुकून देंगे।
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
यह जगह शांत, निर्मल और सुखदायक है, जिसे प्रकृति से नवाजा गया है। यहां की खूबसूरत चोटियां, छोटे-छोटे गांव, शानदार गोनपा, शांत झील मन को रिलैक्स देते हैं।
अगर आप भी खुद को डी-स्ट्रेस करना चाहती हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं। ट्रेवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com