भारत के 8 सबसे प्रदूषित शहर


Sahitya Maurya
2023-01-24,17:08 IST
www.herzindagi.com

    अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारत का कौन सा शहर सबसे अधिक गंदा है तो फिर आपको पेज को ज़रीर स्लाइड करना चाहिए। इस लिस्ट में आपका भी शहर शामिल हो सकता है।

ग़ाज़ियाबाद

    दिल्ली के आसपास में मौजूद ग़ाज़ियाबाद भारत के सबसे प्रदूषित शहर में शामिल है। हाल में ही एक आकड़ा जारी हुआ था जिसमें कहा गया था कि इस शहर में AQI स्तर लगभग 354 से अधिक था।

पटना

    सबसे प्रदूषित शहर में बिहार की राजधानी पटना भी शामिल है। पटना में लगभग 95.5 PM से भी अधिक हवा को प्रदूषित नोट किया गया था। इस शहर के लगभग हर कोने में कचरा फैला रहता है।  

फरीदाबाद

    भारत के सबसे प्रदूषित शहर में दिल्ली के करीब में मौजूद फरीदाबाद भी शामिल है। लिस्ट में जारी सूचना के अनुसार इस शहर में 95.6 PM से भी अधिक हवा को प्रदूषित नोट किया गया था।

मुजफ्फरपुर

    बिहार की राजधानी पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर भी भारत के सबसे प्रदूषित सिटी में से है। यह पूर्वी-चंपारण से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। यह शहर भी हर तरफ कचरा और गाड़ी की धुआं से पैक रहता है।  

नोएडा

    दिल्ली-एनसीआर में शामिल नोएडा भी भारत के सबसे प्रदूषित शहर में शामिल है। हाल में ही जारी इस लिस्ट में कहा गया था कि इस इलाके में 80.4 PM नोट किया गया था।  

मेरठ

    उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित शहर से एक यानी मेरठ भी प्रदूषित सिटी के मामले में आगे है। आकड़ों के मुताबिक यहां की हवा में लगभग 77.7 PM गंदगी थी।

गोबिंदगढ़

    सबसे प्रदूषित सिटी में पंजाब का गोबिंदगढ़ सिटी भी शामिल है। लिस्ट में जारी आकड़ों के मुताबिक  यहां 72.4 PM नोट किया गया था।

गया

    बिहार का सबसे फेमस और सबसे चर्चित सिटी यानी गया भी भारत के सबसे प्रदूषित सिटी में से एक है। यहां तक़रीबन 70.8 PM एयर इंडेक्स था।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य ट्रेवल की स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com