महाराष्ट्र के 12 फेमस मंदिर
Bhagya Shri Singh
2022-01-24,20:12 IST
www.herzindagi.com
महाराष्ट्र में मौजूद 12 सबसे प्रसिद्ध और सबसे पवित्र मंदिरों के बारे में।
मुंबा देवी मंदिर
यह मुंबई के भूलेश्वर में स्थित है। मुंबई का नाम ही कोलीयों की देवी मुंबा आई यानि मुंबा माता के नाम से बना है। यह मंदिर 400 साल प्राचीन है।
सिद्धिविनायक मंदिर
मुंबई में गणेश भगवान का ये मंदिर काफी फेमस है। यहां का लाडू प्रसाद काफी फेमस है।
साईं बाबा मंदिर
शिरडी में साईं बाबा का ये मंदिर काफी फेमस है।
महालक्ष्मी मंदिर
मुंबई में समुद्र के किनारे बी। देसाई मार्ग पर बना ये मंदिर काफी खूबसूरत और प्रसिद्ध मंदिर है।
मोरेश्वर मंदिर
महाराष्ट्र के पुणे में गणेश भगवान का यह अष्टविनायक मंदिर है। यहां अन्य भगवानों की भी मूर्तियां हैं।
कैलाश मंदिर
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एलोरा की गुफाओं के भीतर मौजूद है।
गणपतिपुले मंदिर
मुंबई के करीब यह मंदिर कोंकण के समद्र तट पर है। ये मंदिर गणेश भगवान को समर्पित है।
शनि शिंगणापुर
शनि देव का यह फेमस मंदिर अहमदनगर जिल में स्थित है। मान्यता है कि इस गांव की रक्षा शनि देव करते हैं। यहां घरों में एक भी दरवाजा नहीं है।
त्र्यम्बकेश्वर शिव मंदिर
यह मंदिर महाराष्ट्र के नासिक में है। यहां ज्योतिर्लिंग के रूप में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और भगवान रुद्र की मूर्ति है।
यमाई देवी मंदिर
सतारा की पहाड़ियों पर बना ये मंदिर महिलाओं के लिए काफी पवित्र है।
भीमाशंकर मंदिर
यह मंदिर पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर है। यह शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है।
श्री औंधा नागनाथ टेम्पल
यह महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शिव जी का प्राचीन मंदिर है। मान्यता है कि शिव जी ने इस मंदिर को घुमा दिया था।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें