मध्य प्रदेश: जरूर देखने जाएं नेचुरल ब्यूटी


Bhagya Shri Singh
2022-01-26,21:38 IST
www.herzindagi.com

    मध्य प्रदेश में जंगल, झरने, पहाड़ और गुफाएं सबकुछ हैं। अगर आप यहां की बेहद खूबसूरत जगहों की सैर करना चाहती हैं तो इन डेस्टिनेशन्स पर जरूर जाएं।

धुआंधार जलप्रपात

    इस झरने को स्मोक कैस्केड भी कहा जाता है। यह मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट, जबलपुर में है। नर्मदा नदी से निकलता ये झरना 98 फीट की ऊंचाई से गिरता है।

पचमढ़ी

    पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जो 1,067 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की नैसर्गिक खूबसूरती देखते ही बनती है।

कपिलधारा जलप्रपात

    यह एमपी के अमरकंटक से 6 से 7 किमी। की दूरी पर स्थित है। झरने के आस-पास जंगल है। इस कारण यहां कई प्रकार के पेड़ और पक्षी पाए जाते हैं।

केवरा जंगल

    ये हरा-भरा जंगल भोपाल में हैं। यहां जाने से पहले ऑनलाइन साइट्स से रेसॉर्ट की बुकिंग करा लें। केरवा जंगल कैंप में आप जंगल की सीनिक ब्यूटी एन्जॉय कर सकते हैं।

पातालपानी जलप्रपात

    हरी भरी पहाड़ियों से झरने का पानी तालाब में गिरता है जो बेहद खूबसूरत लगता है। यह इंदौर के महू में है। यहां आने के लिए साधन अच्छे हैं।

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

    यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा वन्य जीव पार्क है। यहां बाघ, चीते और हिरन बड़ी आसानी से बेखौफ होकर टहलते देखे जा सकते हैं।

भेड़ाघाट पर्यटन

    भेड़ाघाट की संगमरमर से बनी चट्टानें और पानी का विशाल झरना पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां आप बोटिंग एन्जॉय कर सकते हैं।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क

    यहां आप रॉयल बंगाल टाइगर्स देख सकते हैं। पुराने समय में राजा-महाराजा यहां शिकार के लिए आते थे।

खजुराहो मंदिर

    खजुराहो छतरपुर जिले में है। यहां बेहद सुंदर नक्काशी है और मूर्तियों के जरिए कामभावना को प्रदर्शित किया गया था।

पांडव फॉल्स

    इस झरने में 12 महीने पानी रहता है। हरे-भरे जंगलों से घिरा ये झरना मानसून में अलग ही खूबसूरती बिखेरता है। माना जाता है कि महाभारतकाल में पांडवों ने यहां निवास किया था।

भीमबेटका की गुफाएं

    भीमबेटका की गुफाएं मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित एक पुरापाषाणिक पुरास्थल है। यहां प्राचीन किले की दीवार, लघुस्तूप, पाषाण निर्मित भवन, शुंग-गुप्त कालीन अभिलेख और कई अवशेष मिले हैं।

सबसे बड़ा वाटर कार्निवल

    यहां नर्मदा नदी पर इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर में, हनुवंतिया नाम का एक टापू है। यहां हर साल भारत का सबसे बड़ा वाटर कार्निवल आयोजित किया जाता है।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें