कोलकाता के फेमस पर्यटन स्थल
Smriti Kiran
www.herzindagi.com
‘सिटी ऑफ जॉय’ के नाम से मशहूर शहर कोलकाता, हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। दिल्ली के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है।
यहां ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जहां से आप अपने विशाल इतिहास का अनुभव ले सकते हैं। आइए जानें यहां के फेमस कुछ टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में-
विक्टोरिया मेमोरियल
सफेद मकराना संगमरमर से बने इस महल का निर्माण लार्ड कर्जन ने 1906 से 1921 के बीच करवाई थी। यह महल रानी विक्टोरिया को समर्पित है। पर्यटकों को यह जगह काफी पसंद आता है।
हावड़ा ब्रिज
हुगली नदी पर बना यह ब्रिज देश ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर है क्योंकि यह दुनिया का इकलौता ऐसा ब्रिज है, जो बिना पिलर के बना हुआ है। यह ब्रीज हावड़ा और कोलकाता को जोड़ता है।
दक्षिनेश्वर मंदिर
हुगली नदी के तट पर स्थित यह मंदिर कोलकाता के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। यह मंदिर मां काली को समर्पित है। इसका निर्माण 1847 में रानी रासमणि ने करवाया था।
बेलूर मठ
बेलूर मठ हावड़ा जिलें में स्थित एक महान तीर्थ स्थल है। यहां आप बेहद शांति का अनुभव कर सकते हैं। इसका निर्माण स्वामी विवेकानंद जी ने वर्ष 1898 मे करवाया था।
ईडन गार्डन
क्रिकेट स्टेडियम वर्ष 1864 में बना यह क्रिकेट स्टेडियम देश का दूसरा सबसे बड़ा और पुराना क्रिकेट स्टेडियम है। इसकी क्षमता लगभग 68000 लोगों के बैठने की है।
बोटैनिकल गार्डन
हावड़ा के शिबपुर नामक जगह पर स्थित यह गार्डन 261 एकड़ मे फैला हुआ है। यह देश का सबसे बड़ा बोटैनिकल गार्डन है। बरगद के पेड़ के लिए यह गार्डन पूरी दुनिया में मशहूर है।
मार्बल पैलेस मेन्शन
1835 ईस्वी में एक अमीर बंगाली व्यापारी राजा राजेंद्र मलिक द्वारा इस पैलेस का निर्माण कराया गया था। इस हवेली के अंदर एक मंदिर भी है, जो लोगों को काफी आकर्षित करता है।
भारतीय संग्रहालय
इटालियन वास्तुकला के आधार पर निर्मित यह संग्रहालय भारत का सबसे बड़ा और पुराना संग्रहालय है। इसका निर्माण 1814 में हुआ। पुराने एतिहासिक चीजों के बारे में जानने के लिए यह संग्रहालय देखने जरूर जाएं।
फोर्ट विलियम
हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित यह किला का निर्माण 1696 में किया गया था। यह किला 70.9 एकड़ में फैली हुई एक शानदार संरचना है, जो लोगों को काफी आकर्षित करता है।
इको पार्क
कोलकाता के न्यू टाउन शहर में स्थित इको पार्क इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। यह लगभग 480 एकड़ में फैला हुआ है। यह भारत का सबसे बड़ा इको पार्क है।
अलीपुर चिड़ियाघर
अलीपुर जू को अलीपुर का प्राणी उद्यान भी कहा जाता है। यह भारत में स्थित सबसे पुराना प्राणि उद्यान है और कोलकाता का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण भी। यहां आपको कई तरह के जीव देखने को मिलेंगे।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें