भारत की फेमस गुफाएं
Bhagya Shri Singh
2022-01-25,21:26 IST
www.herzindagi.com
क्या आप भारत में सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गुफाओं के बारे में जानते हैं? यहां जानें भारत के फेमस केव्स के बारे में।
अमरनाथ गुफा
यह सबसे प्राचीन और पवित्र गुफाओं में से एक है। यह कश्मीर के बर्फीले पहाड़ों के बीच स्थित है।
बाबा बर्फानी के दर्शन
हर साल इस प्राचीन गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने लाखों भक्त पहुंचते हैं। यहां बर्फ से बना शिवलिंग है जिसे हिमानी शिवलिंग भी कहा जाता है।
भीमबेटका गुफाएं
मध्य प्रदेश के रायपुर में ये प्राचीन गुफाएं हैं। ये वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल हैं
बोर्रा की गुफा
विशाखापटनम की इस गुफा को विश्व में सबसे बड़ी गुफा कहा जाता है। यह अरकू घाटी की अनंतगिरी पहाड़ियों में स्थित है।
ताबो गुफाएं
1000 साल से भी पुरानी हिमाचल प्रदेश की ये गुफाएं पहाड़ों को काटकर बनाई गई हैं। बौद्ध भिक्षु यहां ध्यान करते थे।
बराबर गुफाएं
बिहार की ये गुफा सबसे पुरानी मानी जाती है। ये पत्थरों को काटकर बनाई गई है।
बराबर गुफा के 4 भाग
इस गुफा के 4 हिस्से हैं जो इस तरह हैं- ऋषि गुफा, सुदामा गुफा, करण चौपर और विश्व जोपरी गुफा।
एलीफेंटा की गुफाएं
मुंबई के करीब इस गुफा को देखने नाव से जाना पड़ता है क्योंकि यह घारापुरी द्वीप पर स्थित हैं। यह विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल हैं।
बादामी गुफा
यह कर्नाटक के बागलकोट जिले में स्थित हैं। ये ऐतिहासिक गुफाएं भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती हैं।
द्रविड़ वास्तुकला से बनी गुफाएं
यहां 4 गुफाएं है जो द्रविड़ वास्तुकला का सुंदर नमूना हैं। इसे पल्लव राजवंश से भी संबंधित माना जाता है।
पाताल भुवनेश्वर गुफा
ये गुफा देवताओं का घर मानी जाती है और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह उत्तराखंड के गंगोलीहाट में स्थित है।
जोगीमारा गुफाएं
यह गुफा त्रेता युग से भी पहले की मानी जाती है और छत्तीसगढ़ में मौजूद है। राम, सीता और लक्ष्मण वनवास के दौरान यहां भी रहे थे।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें