सर्दियों में लें इन गर्म पानी के कुंड का मजा
Megha Jain
2022-12-01,07:32 IST
www.herzindagi.com
सर्दी के मौसम में गर्म पानी से नहाने का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे में छुट्टियों का सीजन भी शुरू हो रहा है। तो, अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो, चलिए आपको भारत में मौजूद हॉट स्प्रिंग्स के बारे में बताते हैं जहां नहाकर आपकी थकान उतर जाएगी।
पनामिक कुंड, लद्दाख
ये कुंड लद्दाख के नुब्रा वैली के एक गांव में है। यहां का पानी बहुत अच्छा गर्म रहता है। आप छुट्टियों में यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
मणिकरण, हिमाचल प्रदेश
ये कुंड हिमाचल प्रदेश में है। माना जाता है कि इस कुंड के पानी में नहाने से सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं।
खीरगंगा, हिमाचल प्रदेश
इस खूबसूरत जगह की खास बात यहां का प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है। इस झरने में नहाने के लिए आप अक्टूबर से मई के बीच जा सकते हैं।
तपोवन, उत्तराखंड
तपोवन अपने सल्फर से भरे गर्म झरने के लिए एक फेमस अट्रैक्टिव जगह है। यहां का पानी पील-मिट्टी वाली पहाड़ी से आता है।
धुनी पानी, मध्य प्रदेश
ये एक प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है। माना जाता है कि इस पानी में बीमारियों को ठीक करने की शक्तियां हैं।
वशिष्ठ, हिमाचल प्रदेश
ये मनाली के पास वशिष्ठ गांव में है। यहां भारत का प्रसिद्ध गर्म पानी का झरना है। जहां आप ठंड में लुत्फ उठा सकते हैं।
तुलसी श्याम कुंड, गुजरात
गुजरात के जूनागढ़ में मौजूद ये कुंड तीन भागों में बंटा है। तीनों कुंडों का तापमान अलग-अलग है।
अगर आप भी सर्दियों के मौसम में गर्म पानी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो, इन गर्म कुंड में जरूर जाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com