मुर्शिदाबाद की फेमस और खूबसूरत जगहें


Bhagya Shri Singh
2022-01-26,18:48 IST
www.herzindagi.com

    मुर्शिदाबाद की 11 सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहों के बारे में जानकर आप भी यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

वासिफ मंजिल

    नवाब वासिफ अली मिर्जा खान ने मुर्शिदाबाद में इस खूबसूरत महल का निर्माण करवाया था।

निजामत इमामबाड़ा

    यह भारत का सबसे बड़ा इमामबाड़ा है। इस इमामबाड़े की खूबसूरती देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

कथ्गोला

    यह महल बेहद खूबसूरत है और इसके आसपास सुंदर बाग-बगीचे, तालाब और मंदिर हैं।

जहान कोष कैनन

    यह ऐतिहासिक तोप 7 टन से ज्यादा वजनदार है। जहान कोष कैनन का अर्थ है दुनिया को नष्ट करने वाला यंत्र।

हजार्डियरी पैलेस

    भागीरथी नदी के किनारे बने इस महल को अब संग्रहालय में तब्दील कर दिया है। सैलानी इस ऐतिहासिक महल को देखने भी आते हैं।

कटरा मस्जिद

    हरे-भरे भाग इस मस्जिद कम किले की सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं। किले का निर्माण सन 1723 में करवाया गया था।

मोती झील

    घोड़े की आकार के शेप में बनी इस झील का ब्रिटिश काल में करवाया गया था। कपल्स के लिए ये जगह परफेक्ट है।

फौती मस्जिद

    कहा जाता है कि कारीगरों ने महज एक रात में इस मस्जिद का निर्माण किया था। इस कहानी के चलते ये मस्जिद काफी फेमस है।

मदीना

    यह छोटी मस्जिद हज़ार्डियरी पैलेस और इमामबाड़ा के बीच बनी हुई है। हर शुक्रवार यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम नमाज अदा करने आते हैं।

खुशबाग गार्डन

    फूलों और बाग-बगीचों से भरे हुए इस गार्डन में बंगाल के नवाबों की क

नासिपुर महल

    ईस्ट इंडिया कंपनी के शुरुआती दिनों में टैक्स कलेक्टर देबी सिंह के वंशजों ने नासिपुर पैलेस बनवाया था।

ट्रेवल लिस्ट में शामिल करें

    पश्चिम बंगाल में भागीरथी नदी के किनारे मौजूद मुर्शिदाबाद की इन ऐतिहासिक जगहों को ट्रेवल लिस्ट में शामिल करें।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें