हिमाचल प्रदेश: टूरिस्ट के लिए है जन्नत


Bhagya Shri Singh
2022-01-24,18:42 IST
www.herzindagi.com

    हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता दुनिया भर में फेमस है। इसलिए यहां देश-दुनिया से सैलानी आते हैं। हिमाचल प्रदेश की इन सबसे सुंदर जगहों पर जरूर घूमें।

डलहौजी

    यहां हरियाली से भरे बादलों को चूमते ऊंचे पहाड़ों को देखकर किसी भी टूरिस्ट का मन रोमांच और सुकून से भर जाएगा।

डलहौजी की खासियत

    यहां आप कालाटोप, सतधारा, झंदरीघाट और खाजिहार में घूम सकते हैं। साथ ही सुंदर घुमावदार पहाड़ी रास्ते, बर्फबारी का मजा ले सकते हैं।

कुफरी

    कुफरी में पाइन के पेड़ और हर तरफ पड़ी बर्फ बेहद खूबसूरत दिखती है। यहां आप फागू कुफरी, महासू पीक और ग्रेट हिमालयन नेचर पार्क में घूम सकते हैं।

कुफरी की खासियत

    थोड़ा ज्यादा बजट है तो आप यहां बंजी जम्पिंग, हॉर्स राइडिंग, रोप क्लाइम्बिंग कर सकती हैं। वैसे ये जगह ट्रेकिंग रूट्स के लिए फेमस है।

नारकण्डा

    इसे 'फलों का कटोरा' भी कहा जाता है। यहां आप जंगली ताड़ के पेड़, लैवेंडर के फूल, चेरी, सेब और देवदार के पेड़ देख सकते हैं।

नारकण्डा की खासियत

    यहां आप स्कीइंग एन्जॉय कर सकती हैं। यहां हाटू शिखर पर माता का मंदिर है। मान्यता है कि इसे रावण की पत्नी ने बनवाया था। आगे भीम का चूल्हा भी है।

शिमला

    शिमला की सुबह और शाम दोनों खूबसूरत होती हैं। सुबह पहाड़ों के बीच से निकलता सूरज और रात में जगमगाते पहाड़ किसी का भी मन मोह सकते हैं।

शिमला की खासियत

    शिमला में आपको हमेशा बर्फ नहीं मिलेगी। यहां आप मॉल रोड, रिज, जाखू मंदिर, काली बाड़ी मंदिर के अलावा मार्केट और म्यूजियम एक्सप्लोर कर सकती हैं।

मनाली

    यह हिमाचल के कुल्लू राज्य में है। यहां का मौसम काफी प्यारा है। पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरती ब्यास नदी और हरे-भरे पेड़ों से भरे रास्ते देखकर koi भी दिल हार सकता है।

मनाली की खासियत

    यहां आप स्कीइंग का लुत्फ ले सकती हैं। साथ ही यहां आप सेब, बेर और नाशपाती के फलों से लदे बैग देख सकती हैं।

शोज

    यह हिमाचल की सेराज घाटी में है। यहां आप खूबसूरत पहाड़ों के बीच सरलोस्कर झील के किनारे बैठकर सनसेट व्यू को एन्जॉय कर सकती हैं।

चैल

    यहां के हरे भरे पहाड़ ऐसा लगता है जैसे बादलों के बीच बने हों। हाइकर्स के लिए ये जन्नत है। यहां आप कई वन्य जीवों को भी देख सकते हैं।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ