हरियाणा के 10 फेमस टूरिस्ट प्लेस


Bhagya Shri Singh
2022-01-27,19:30 IST
www.herzindagi.com

    दिल्ली के करीब हरियाणा में कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतें, किले और बाग हैं जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

    हरियाणा की इन प्रसिद्ध जगहों के बारे में जानने के बाद आप भी यहां घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहेंगे, जानें इन जगहों के बारे में।

गुजरी महल

    फिरोजशाह तुगलक ने प्रेमिका गुजरी के लिए इस महल का निर्माण करवाया था। ये ऐतिहासिक महल हरियाणा के हिसार में मौजूद है।

करनाल झील

    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में कर्ण ने करनाल शहर और करनाल झील का निर्माण करवाया था। ये झील बेहद खूबसूरत है।

मटिया किला

    मटिया किला हरियाणा के पलवल में मौजूद है। यह महल अफगान स्थापत्य कला का सुंदर उदाहरण पेश करता है।

कोस मीनार

    करनाल में स्थित कोस मीनार का निर्माण तब हुआ था जब शेरशाह सूरी जीटी रोड का निर्माण करवा रहे थे। रोड पर प्रत्येक कोस पर दूरी के सूचक के रूप मेंकोस मीनार बनवाई गई थी।

जल महल

    हरियाणा के नारनौल जिले में मौजूद जल महल का निर्माण शाह कुली खान ने पानीपत के द्वितीय युद्ध के बाद करवाया था। ये महल काफी खूबसूरत है।

महम की बावड़ी

    शाहजहां काल में इस बावड़ी का निर्माण करवाया गया था। इसमें 108 सीढ़ियां हैं। इसे ज्ञानी चोर की बावड़ी और स्वर्ग का झरना भी कहते हैं। लोगों का कहना है कि यहां खजाना छिपा हुआ है।

रानी तालाब

    रानी तालाब का निर्माण राजा रघुवीर सिंह ने करवाया था। हरियाणा के जींद में मौजूद ये तालाब काफी मशहूर है।

काबुली बाग

    बाबर ने पानीपत में अपनी बेगम की याद में काबुली बाग का निर्माण करवाया था। ये बाग मुगल वास्तु कला का सुंदर नमूना है।

अग्रोह धाम

    अग्रोह धाम हरियाणा के हिसार में मौजूद है। इस मंदिर में देवी महालक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा है।

बीरबल का छत्ता

    ऐतिहासिक स्थल बीरबल का छत्ता हरियाणा के नारनौल में मौजूद है। यह राय मुकुंद दास का छत्ता के नाम से भी जाना जाता है।

बनाएं घूमने का प्लान

    अगर आप दिल्ली के पास रहते हैं या ट्रैवल लवर हैं तो हरियाणा की इन एतिहासिक जगहों पर घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ