भारत के इन गांव के नाम सुनकर छूट जाएगी हंसी


Nikki Rai
2023-02-24,15:36 IST
www.herzindagi.com

    भारत की कई जगहें ऐसी हैं, जिनके नाम सुनकर कोई भी हैरान हो जाए। इन जगहों के अजीबो-गरीब नाम सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे। आइए बताते हैं ऐसे ही कुछ शहरों के नाम-

गुब्बि

    सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन बैंगलोर के करीब एक छोटे से गांव का नाम है गुब्बि। इसे सुनकर तो किसी की भी हंसी निकल जाए।

चिंचपोकली

    आपको मजाक लग सकता है, लेकिन भारत में एक ऐसी जगह भी है, जिसका नाम चिंचपोकली है। ये जगह आंध्र प्रेदश में मौजूद है।

चुटिया गांव

    ये किसी लड़की के हेयरस्टाइल की बात नहीं हो रही, बल्कि ये तो रांची के एक गांव का नाम है। सुनकर हैरानी हुई ना।

काला बकरा

    ये अजीब नाम की जगह दरअसल पंजाब के जालंधर जिले का एक छोटा सा कस्बा है। इस नाम से एक लोकल स्टेशन भी मौजूद है।

पनौती

    ये गांव उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में है। अब सोचिए जिस गांव का नाम ही पनौती है, वहां जाना क्या आप पसंद करेंगे।

दारु

    झारखंड के हजारीबाग का ये गांव दारु अपने अजीब नाम के लिए बहुत फेमस है। कैसा हो अगर आप मम्मी से कहें मैं दारु गांव जा रहा हूं।

भैंसा

    किसी ने सोचा भी नहीं होगा किसी गांव का नाम भैंसा भी हो सकता है। ये जगह उत्तर प्रदेश के मथुरा में है।

    क्या इससे पहले आपने इन गांवों के नाम सुने थे। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com