तमिलनाडु के फेमस मंदिर


Smriti Kiran
2022-03-15,12:11 IST
www.herzindagi.com

    ‘मंदिरों की भूमि’ के नाम से मशहूर दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु अपने विशाल सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के लिए आकर्षण का केंद्र है।

    यहां के मंदिर आधुनिक और प्राचीन दोनों के मिश्रण हैं। इनकी वास्तुकला व इतिहास काफी समृद्ध हैं। आइए जानें यहां के फेमस कुछ मंदिरों के बारे में-

रामनाथस्वामी मंदिर

    रामनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम द्वीप पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। वास्तुकला की दृष्टि से यह मंदिर काफी आकर्षक है।

कपालीश्वरर मंदिर

    भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर द्रविड़ वास्तुकला का एक अनोखा उदाहरण है। यह ठेठ द्रविड़ स्थापत्य शैली पर आधारित है और चेन्नई के फेमस पर्यटन स्थल में से एक है।

मीनाक्षी मंदिर

    मीनाक्षी अम्मन मंदिर एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर है, जो मदुरई शहर में वैगई नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। यह मंदिर देवी पार्वती को समर्पित है। यह यहां के प्रमुख आकर्षण का केंद्र भी है।

बृहदेश्वर मंदिर

    तंजौर में कावेरी नदी के दक्षिण तट पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसका निर्माण चोल के शासनकाल में किया गया था। इसके वास्तुशिल्प आपको मोहित कर देंगे।

शोर मंदिर

    यह मंदिर दक्षिण भारत के सबसे पुराने संरचनात्मक पत्थर के मंदिरों में से एक है। इसका निर्माण पल्लव वंश द्वारा किया गया था। इसकी संरचना देखने लायक है।

एकंबरेश्वर मंदिर

    भगवान शिव को समर्पित एकंबरेश्वर मंदिर तमिलनाडु के कांचीपुरम शहर में स्थित है। यह मंदिर पल्लवों द्वारा बनाया गया था और फिर चोलों के द्वारा पुनर्निर्मित किया गया था।

मरुंडीश्वरर मंदिर

    मरुंडीश्वरर मंदिर तिरुवन्मियूर में स्थित है, जो 11वीं शताब्दी में चोल साम्राज्य द्वारा निर्मित, द्रविड़ वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है। यह मंदिर देखने जरूर जाना चाहिए।

कैलासनाथर मंदिर

    भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर, तमिलनाडु में स्थित सभी मंदिरों में सबसे पुराना है। इसे 685 ईस्वी और 705 ईस्वी के बीच बनाया गया था। इसकी भव्य संरचना को देखकर आप मोहित हो जाएंगे।

श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर

    दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर के नाम से मशहूर श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर लगभग 24 हजार किलो सोने से बना हुआ है। तमिलनाडु के वेल्लोर नगर में स्थित यह मंदिर माता लक्ष्मी को समर्पित है।

नटराज मंदिर

    शंकर भगवान् को समर्पित यह मंदिर तमिलनाडु के प्रमुख धार्मिक मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण 11 वीं शताब्दी के आसपास हुआ था। इस स्थान को आनंद तांडव के नाम से भी जाना जाता है।

कुमारी अम्मन मंदिर

    तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित यह मंदिर कन्याकुमारी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। समुद्र किनारे स्थित इस मंदिर के दर्शन के लिए पर्यटक काफी दूर दूर से आते हैं।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ट्रैवल से जुड़ी अन्य जानकारी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com