दिल्ली के ये मार्केट हैं सबसे सस्ती
Hema Pant
2023-01-12,14:50 IST
www.herzindagi.com
ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको सस्ते में शॉपिंग करनी है तो दिल्ली की मार्केट्स एक्सप्लोर करनी चाहिए। यह बात एकदम सच है। दिल्ली में एक नहीं बल्कि कई बाजार हैं जहां केवल 100 रूपये में सामान मिलता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट्स के बारे में बताएंगे।
सरोजिनी मार्केट
दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट्स में सरोजिनी का नाम सबसे पहले आता है। यहां आपको 50 रूपये में भी कपड़े मिल जाएंगे। इसलिए यहां ग्राहकों की भीड़ बेहद ज्यादा होती है।
करोल बाग
करोल बाग भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मार्केट में आपको शोरूम से लेकर पटरी पर सामान मिल जाएगा। अगर आप सबसे कम दाम में इस मार्केट से कुछ खरीदना चाहती हैं तो मंडे जाएं।
तिलक नगर
वेस्ट दिल्ली की मार्केट भी काफी सस्ती और मशहूर हैं। अगर आपका बजट कम है, लेकिन आप बेहतरीन शॉपिंग करना चाहती हैं तो तिलक मार्केट जाएं।
चांदनी चौक
दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट की तारीफ में शायद लफ्ज कम पड़ जाएं। डिजाइनर सूट-लहंगे खरीदने के लिए आपको इस मार्केट को एक्सप्लोर करना चाहिए। केवल कपड़े ही नहीं आपको यहां अन्य चीजें भी मिल जाएंगी।
पालिका बाजार
अगर आपको कम दाम में ज्यादा शॉपिंग करनी है तो पालिका बाजार जाएं। यहां आपको साड़ी से लेकर जींस तक सब कुछ मिलेगा।
जनपथ मार्केट
जनपथ मार्केट कनॉट प्लेस के पास ही है। यह ज्यादा बड़ी मार्केट नहीं है, लेकिन यहां आपको हर तरह का माल मिलेगा।
कमला नगर मार्केट
कमला नगर मार्केट में भी आपको किफायती दाम में कपड़ों से लेकर घर तक का सामान मिल जाएगा।
अगली बार जब भी आपको कम पैसों में अच्छी शॉपिंग करनी हो तो इन मार्केट्स का चक्कर लगाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट और शेयर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।