6 किले, जहां से दिखते हैं समुद्री नजारे
Smriti Kiran
2022-01-26,17:50 IST
www.herzindagi.com
भारत में खूबसूरत नजारों की कमी नहीं है। ऐसे में अगर पुराना किला समुद्र किनारे हो तो सोचिए नजारा कितना खूबसूरत होगा। तो चलिए जानते हैं उन किलों के बारे में-
दीव किला, दीव
दमन और दीव का दीव किला, भारत के सबसे आकर्षक तटीय क्षेत्रों में से एक है। यह भारत में विदेशी यात्रियों के लिए सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक आकर्षणों में से एक है।
दीव किला इस किले को पुर्तगाली किले के नाम से भी जाना जाता है। यह 29 मीटर ऊंचा है और तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। साथ ही चौथी तरफ एक नहर से जुड़ा हुआ है।
अगुआड़ा किला, गोवा
दक्षिण गोवा के कैंडोलिम समुद्र तट पर बना अगुआड़ा किला पुर्तगाली वास्तुकला और डिजाइन का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है। यह किला पणजी से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
अगुआड़ा किला
इस किले का निर्माण पुर्तगालियों के द्वारा 17वीं शताब्दी में किया गया था। इस किले और इसके साथ लगे लाइटहाउस से सिंक्वेरिम बीच और अरब सागर दिखाई देते हैं।
मुरुद जंजीरा, महाराष्ट्र
जंजीरा किला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुद गांव में स्थित है। इस किला का नाम अरबी नाम 'जजीरा' पर रखा गया है, जिसका मतलब 'टापू' होता है।
मुरुद जंजीरा किला
समुद्र तल से 90 फीट की ऊंचाई पर बना यह किला चारों और से पानी से घिरा हुआ है, जिसके कारण इसे 'आईलैंड फोर्ट' के नाम से भी जाना जाता है। यह किला बनावट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।
सुवर्णदुर्ग किला, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के हरनाई के छोटे से द्वीप पर कोंकण समुद्र तट के किनारे स्थित सुवर्णदुर्ग सागर किला प्राचीन मराठा साम्राज्य के लिए एक बहुत बड़ा गौरव था।
सुवर्णदुर्ग किला
यह स्वर्ण किला के नाम से भी जाना जाता है। इसे समुद्री आक्रमणकारियों से बचाने के लिए बनवाया था। यहां से अरब सागर का शानदार दृश्य देखने को मिलता है।
बेकल किला, केरल
बेकल किला केरल राज्य में स्थित सबसे बड़ा किला है। यह 40 एकड़ में फैला हुआ है। इस किले का निर्माण 1650 ईस्वी में बेदनूर के शिवप्पा नायक द्वारा कराया गया था।
बेकल किला
यह केरल के कासारगोड जिले की पहाड़ी के शीर्ष पर बना हुआ है। इस समुद्री किले की चोटी पर खड़े होकर आप केरल के हर एक कोने को देख सकते हैं।
विजयदुर्ग किला, महाराष्ट्र
विजयदुर्ग किला महाराष्ट्र में स्थित एक प्राचीन किला है, जो अरब सागर से तीन ओर से घिरा हुआ हैं। इस किले को सिंधुदुर्ग के नाम से भी जाना जाता है।
विजयदुर्ग किला
यह किला न केवल प्राचीन ढंग के लिए बल्कि यह अपनी सुंदरता के लिए काफी फेमस है। यह किला छत्रपति शिवाजी महाराज की वीर गाथा को बयां करता हुआ प्रतीत होता है।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com