नदी किनारे बसे भारत के खूबसूरत शहर
Smriti Kiran
2022-12-27,16:41 IST
www.herzindagi.com
हमारे देश में कई नदियां हैं और कई खूबसूरत शहर इन नदियों के किनारे बसे हुए हैं। आइए जानें उन शहरों के बारे में-
हरिद्वार
उत्तराखंड में गंगा नदी के किनारे बसा हरिद्वार एक धार्मिक शहर है, जहां सालों भर देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी होती है। यहां का गंगा आरती देखना अति सुखदायक लगता है।
प्रयागराज
यूपी का प्रयागराज, तीन नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर बसा हुआ है। यहां की खूबसूरती और संस्कृति देखने लायक है। हर 6 साल में यहां कुंभ और 12 साल में महाकुंभ का आयोजन भी होता है।
वाराणसी
अपने महान संस्कृति व विरासत को समेटे हुए वाराणसी शहर को माया व मोक्ष की नगरी भी कहा जाता है। यहां गंगा किनारे बस यूं ही बैठना भी बेहद आनंददायक होता है।
पटना
बिहार की राजधानी पटना गंगा किनारे बसी हुई है। शाम में यहां की गंगा आरती देखने लायक होती है। छठ पर्व के अवसर लोग दूर-दूर से यहां अर्घ्य देने आते हैं।
आगरा
आगरा यमुना नदी किनारे बसा हुआ शहर है, जहां आप मुगलकाल के अद्भुत वास्तुकला का दीदार कर सकते हैं। यहां स्थित ताजमहल को देखने पूरी दुनिया से लोग आते हैं।
गुवाहाटी
असम की राजधानी गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है। यह जगह अपनी खूबसूरती व प्रचीन मंदिरों के लिए बेहद मशहूर है।
कोलकाता
हुगली नदी के किनारे स्थित कोलकाता बेहद सुंदर जगह है, जहां आप ब्रिटिशकालिन मकानों, फैक्टरियों आदि चीजों को देख सकते हैं। इस नदी पर बना ब्रिज भी ब्रिटिश के समय का ही है।
इन सब शहरों के अलावा दिल्ली, कोटा, अहमदाबाद, लखनऊ, अयोध्या आदि शहर भी नदियों के किनारे बसे हुए हैं, जहां घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। ट्रैवलिंग से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com